Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

रूट डायवर्जन को लेकर पुख्ता इंतजाम

  • एडीजी ट्रैफिक ने की समीक्षा, कांवड़ यात्रा मार्ग पर शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले सीधे जाएंगे जेल
  • कांवड़िये और हल्के वाहन अलग-अलग मार्ग पर चलते रहेंगे

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: प्रदेश के एडीजी (अपर पुलिस महानिदेशक) टैÑफिक के. सत्यनारायण ने शनिवार को पुलिस लाइन में बुलायी पुलिस अधिकारियों की बैठक में कांवड़ यात्रा को लेकर तैयार किए गए रूट डायर्वजन व बाकी ट्रैफिक प्लान की समीक्षा की। बैठक में एसएसपी विपिन ताडा मौजूद रहे। 22 जुलाई को शुरू होने जा रही श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत एडीजी टैÑफिक के. सत्यनारायण की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में यातायात प्रबन्धन योजना के लिए समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

समीक्षा बैठक में डॉ. विपिन ताडा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ सहित पुलिस अधीक्षक नगर मेरठ एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात मेरठ, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात जनपद मुजफ्फरनगर एवं जनपद मेरठ में तैनात यातायात पुलिस के अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। एडीजी ने कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं सुलभ तथा व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के लिए की गयी तैयारियों की जानकारी ली। एसपी ट्रैफिक राघवेन्द्र मिश्रा ने कांवड़ यात्रा को लेकर जो टैÑफिक प्लान तैयार किया गया है उसको दीवार पर लगे प्रोजेक्टर के माध्यम से समझाया।

एडीजी ने कांवड़ यात्रा के दौरान सबसे ज्यादा जोर सुरक्षा उपायों व रूट डायवर्जन प्लान को सख्ती से लागू किए जाने पर दिया। एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि एडीजी ने रूट डावर्जन प्लान पर विस्तार से चर्चा की। रूट डायवर्जन प्लान को सख्ती से लागू किया जाएगा। मनाही के बाद भी यदि कोई वाहन रूट डायवर्जन के विपरीत कांवड़ यात्रा मार्ग में दाखिल होता है तो उसके साथ सख्ती से पेश आया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर एसपी ट्रैफिक ने एडीजी के रूट डायवर्जन की विस्तार से जानकारी दी। एडीजी को बताया गया कि जो रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है

उसको यूपी खासतौर से वेस्ट यूपी के कांवड़ यात्रा मार्ग के अलावा उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान के अधिकारियों के साथ मिलकर तैयार किया गया है। एडीजी को बताया गया कि उत्तराखंड से यूपी में कैसे वाहन एंट्री लेंगे। इसके अलावा दिल्ली वेस्ट यूपी के अलग-अलग जनपदों से आने वाले वाहनों को आगे कैसे पास किया जाएगा। बैठक के बाद एसएसपी ने बताया कि रूट डायवर्जन प्लान सख्ती से लागू किए जाने के आदेश एडीजी ने दिए हैं। शराब पीकर कांवड़ यात्रा मार्ग पर पहुंंचने वाले वाहन चालकों से पुलिस सख्ती से पेश आएगी।

जेल भेजा जाएगा। ट्रैफिक डायवर्जन होने के उपरान्त स्थानीय पुलिस बल को ब्रीफ कर ड्यूटी किये जाने के लिए निर्देशित किया गया। एडीजी ने कांवड़ियों के आने-जाने वाले मार्गों पर सुगम, सुलभ यातायात के लिए समुचित ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने सम्बन्धी निर्देश दिये गये। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि सभी अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा सभी स्तरों पर समन्वय स्थापित कर इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा-2024 को सकुशल सम्पन्न कराया जायेगा।

ई-रिक्शाओं को लेकर शिकायतों पर एडीजी गंभीर

महानगर में अवैध रूप से संचालित की जा रही ई-रिक्शाओं की बड़ी संख्या में शासन तक पहुंच रही शिकायतों को लेकर एडीजी ट्रैफिक के. सत्यनारायण गंभीर नजर आए। उन्होंने एसपी टैÑफिक से इस संबंध में कार्रवाई व समस्या से निपटने के लिए पुख्ता प्लान तैयार करने को कहा। हालांकि एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा ने एडीजी को बताया कि मेरठ में ई-रिक्शाओं की समस्या से निपटने के लिए काफी काम किया गया है। बेगमपुल चौराहा व हापुड़ स्टैंड चौराहे को ई-रिक्शाओं के लिए प्रतिबंधित किया गया है। इसके बाद हालात काफी हद तक सुधरे हैं।

उन्हें यह भी बताया कि ई-रिक्शाओं की समस्या के मद्देनजर पूरे महानगर को जोन में बांटा जाएगा। एक जोन व कलर की ई-रिक्शा दूसरे जोन में नहीं जाएगी। अपने निर्धारित जोन में ही ई-रिक्शा चलेगी। इसके अलावा अवैध ई-रिक्शाओं को लेकर की जा रही कार्रवाई की भी जानकारी एडीजी को दी गयी। वहीं, दूसरी ओर एडीजी ने शहर में जाम की समस्याओं को लेकर ई-रिक्शाओं का रूट निर्धारित करने, सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि लोगों से यातायात के नियमों का पालन कराया जाएगा तो जाम की समस्या स्वयं ही समाप्त हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि सड़क के किनारे अनावश्यक रूप से वाहन खड़े न हो एवं भारी वाहनों को बायीं लाइन में चलाया जायें आदि दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी बताया कि मेरठ में अवैध ई-रिक्शाओं को लेकर कुछ लोगों ने जनहित याचिका भी दायर की हैं। ई-रिक्शाओं के मामले को लेकर पूरी गंभीरता बरती जाए। जो भी प्लान तैयार करें उसको सख्ती से लागू किया जाए। साथ ही यह भी कि एक भी ई-रिक्शा रोड पर नहीं होनी चाहिए। एसपी टैÑफिक ने अवैध ई-रिक्शाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की भी जानकारी दी।

कांवड़ यात्रा में स्पेशल ट्रेन चलाने की उम्मीद जागी

कांवड़ यात्रा के दौरान स्पेशल ट्रेन चलाने की उम्मीद जागी है। रेलवे के अधिकारियों दिल्ली हरिद्वार रूट पर कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रियों उपलब्धता की रिपोर्ट मांगी है। कांवड़ यात्रा के दौरान 10 दिन तक नेशनल हाइवे-58 ट्रैफिक बंद रहता है। देहरादून, हरिद्वार के लिए ट्रैफिक को वाया बिजनौर भेजा जाता है, जबकि मुजफ्फरनगर और सहारनपुर व अंबाला के ट्रैफिक को वाया शामली भेजा जाता है। ट्रैफिक का भार बढ़ने से उक्त दोनों हाइवे पर जाम की समस्या गंभीर हो जाती है। ऐसे में लोग ट्रेनों का रुख करते हैं। ट्रेनों में भी यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी है।

क्योंकि हरिद्वार जाने वाली ट्रेनों में हरिद्वार से गंगा जल लेने जाने वाले शिवभक्तों की भीड़ होती है। बड़ी संख्या में यात्री ट्रेनों की सीढ़ियों पर या गेट पर लटककर सफर करते हैं। यात्रियों द्वारा दिल्ली से हरिद्वार के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की जा रही है। रेलवे के दिल्ली मंडल के अधिकारियों ने गत वर्षांे में कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली से हरिद्वार संचालित होने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या के बारे में रिपोर्ट मांगी है। इससे उम्मीद की जा रही है कि रेलवे कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली-हरिद्वार रूट पर स्पेशल ट्रेन चला सकता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bengaluru Road Accident: बेंगलुरु हाईवे पर मौत की रफ्तार, SUV ने मारी टक्कर, सात ने गंवाई जान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बेंगलुरु की सड़कों पर शुक्रवार...

Bangladesh: बांग्लादेश चुनाव में BNP की ऐतिहासिक जीत, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बांग्लादेश के आम चुनाव में...
spot_imgspot_img