जनवाणी संवाददाता |
नहटौर: नगर के राशन डीलर की अचानक हार्ट अटैक से मौत होने पर नगरीय क्षेत्र के राशन डीलरों ने एक शोक सभा कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी मोहल्ला जोशियान में राशन डीलर शारिक मंसूरी के गोदाम पर नगरीय क्षेत्र के राशन डीलर एकत्र हुए और उन्होंने मंगलवार प्रातः को बाथरूम से नहाकर निकलने के बाद अचानक हार्ट अटैक आने से राशन डीलर ब्रजमोहन शर्मा के मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया।
इस अवसर पर राशन डीलर अध्यक्ष विशाल शर्मा ने कहा कि बज मोहन शर्मा एक हंसमुख व नेक दिल व्यक्ति थे उनकी कमी यूनियन में हमेशा खलती रहेगी वह गरीबों के काम आने वाले और सामाजिक कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले थे सभी राशन डीलरों ने मृतक आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
इस मौके पर शारिक मंसूरी, मोहम्मद आसिफ ,रईस अहमद, कादिर अहमद ,परवीन सिंह, हरपाल सिंह, अशोक अग्रवाल, पुष्पेंद्र जैन, अमित गुप्ता, जाहिद हुसैन, मोहम्मद शाकिर, अर्पित जैन, मोहम्मद यूसुफ आदि राशन डीलर मौजूद रहे।

