जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊ: प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य गुरु डॉक्टर कुमारन स्वामी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उनके नेतृत्व में उत्तराखंड में हुई भाजपा की प्रचंड जीत की शुभकामनाएं दीं हैं। साथ ही उन्होंने सामाजिक एवं हिंदू सनातन धर्म की रक्षा पर भी बातचीत की। उन्होंने पुन: दूसरी बार शीर्ष नेतृत्व द्वारा उत्तराखंड की देवभूमि का मुख्यमंत्री बनाए जाने की कामना की।
विदेशों में सनातन धर्म का प्रचार करने वाले गुरुजी डॉक्टर कुमारन स्वामी पिछले काफी दिनों से हिन्दुस्तान में आए हुए थे जहां उन्होंने भाजपा एवं संघ के शीर्ष नेत्तृव के लोगों को चार राज्यों में सरकार बनने पर बधाई दी। हिंदुस्तान एक हिंदू राष्ट्र है जहां हिंदुओं की आजादी एवं उनके धर्मों की रक्षा सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी कर सकती है।
जिसका परिणाम है कि हिंदू समाज ने एकजुट होकर चारों राज्य में हुए चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत देकर यह साबित कर दिया है। भाजपा सबका साथ सबका विकास पर काम करती है और भाजपा पर विश्वास करते हैं यह जनता ने दिखा दिया है।

