Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

कांग्रेस प्रत्याशी रंजन शर्मा ने किया जनसम्पर्क

  • मांगे वोट, मिल रहा सर्वसमाज का आश्वासन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रंजन शर्मा ने शुक्रवार को क्षेत्र के कई मोहल्लों में चुनाव प्रचार कर जनता से वोट अपील की। इस दौरान लोगों ने अपना पूरा समर्थन देने की बात कही। रंजन शर्मा ने शुक्रवार को शाहनत्थन, जाटान, पूर्वा इलाही बख्श, ठठेरवाडा, ढिबाई नगर, कांच का फूल, फतेहउल्लापुर, श्याम नगर में जनसम्पर्क कर मतदाताओं के साथ अपना संवाद स्थापित किया।

इस अवसर पर लोगों का अपार समर्थन रंजन शर्मा को मिला और सभी ने कांग्रेस प्रत्याशी को अपना समर्थन देने का आश्वासन देते हुए विभिन्न जगहों पर स्वागत किया। पुरानी तहसील पर रंजन शर्मा का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से अहसान अंसारी पार्षद, मोबिन खान पार्षद, सलीम मलिक पार्षद, शहजाद मेवाती पार्षद, कासिम पार्षद, अमीरुद्दीन अंसारी, चांद अंसारी, जाहिद अंसारी, सलीम शाह रहे और ढिबाई नगर में मतीन अंसारी, हाजी सगीर अंसारी, सलीम मुखिया, नसीम सैफी, जाहिद अंसारी, इकराम अंसारी, समस्त अंसारी समाज ने रंजन शर्मा का स्वागत किया और सभा के माध्यम से रंजन शर्मा को अपना समर्थन दिया।

इस अवसर पर सभी लोगों ने रंजन शर्मा को अपना सहयोग और आशीर्वाद देते हुए रंजन शर्मा की जीत की दुआ की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने कहा कि रंजन शर्मा को सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है, इससे यह प्रतीत हो रहा है कि लोगों का मन रंजन शर्मा को जिताने का बन चुका है।

इस मौके पर मतीन अहमद अंसारी ने कहा कि बुनकर समाज कांग्रेस प्रत्याशी रंजन शर्मा को अपना पूरा समर्थन देने के लिए आगे आ गया है। हमारा पूरा समर्थन और सहयोग रंजन शर्मा के साथ है। इस अवसर पर प्रदीप कुमार, अमित कुमार, रीना शर्मा, सुनीता मंडल, प्रकाशवती, नगमा बेगम, संजीदा खान मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img