-
कांग्रेस का यह घोषणा पत्र जनता के प्रति वचनबद्धता है- बृजलाल खाबरी
-
कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की मंशा के अनुरूप कांग्रेस आम जनता के लिए है समर्पित- बृजलाल खाबरी
-
कांग्रेस आम जनता के मूल भूत सुविधाओं को बहाल करने और अपने वचन को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित है: बृजलाल खाबरी
जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने आज कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में चल रहे नगर निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने (घोषणा पत्र) ‘‘जनता को वचन’’ जारी किया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के नगर निकायों में अधिकतर नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों/नगर पंचायतों पर केन्द्र और प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी काबिज है और हालात यह हैं कि सत्ताधारी दल ने बड़े-बड़े वादे जनता से किये लेकिन वह सभी खोखले साबित हुए हैं।
नगरीय क्षेत्रों में चाहे कूड़ों का अम्बार हो, अशुद्ध पेयजल हो, छृट्टा जनवर हों, बजबजाती नालियां हो, अंधेरे में डूबी गलियां हों, सहित बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थय, सुरक्षा, भोजन, परिवहन, की भीषण समस्या से प्रदेश के नागरिक जूझ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी इन सभी समस्याओं से आम जनता को निजात दिलाने के लिए अपना वचन देती है।
नगर निकाय चुनाव 2023 हेतु कांग्रेस का जनता को वचन
-
नगर निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायतों में साफ सुथरी सड़के, नालियां और गलियां होंगी।
-
प्रत्येक नागरिक को शुद्ध पेयजल निःशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा।
-
धार्मिक स्थानों एवं पार्कों का सौन्दरीकरण।
-
पर्यावरण की उच्च गुणवत्ता का पालन।
-
हर गरीब, बेसहारा व निशक्तजन को इन्दिरा कैंटीन के माध्यम से मुफ्त भोजन की व्यवस्था की जायेगी।
-
हर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए उच्च कोटि के पुस्तकालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए हर प्रकार के अखबार एवं पत्रिकाओं की व्यवस्था होगी।
-
छुट्टा जानवरों से पूर्ण रूप से निजात हेतु आश्रय स्थल का निर्माण कराया जायेगा।
-
संचारी रोग के रोकथाम के लिए समय-समय पर दवाओं एवं कीटनाशकों का नियमित रूप से छिड़काव कराया जायेगा।
-
नालियों में जलभराव न हो, सड़कें साफ-सुथरी रहें इसलिए जल निकासी का बेहतर प्रबन्धन किया जायेगा।
-
नगर निगमों के सार्वजनिक स्थलों जैसे स्कूल, अस्पताल, मॉल आदि के पास स्थित पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित, सुन्दर और सस्ता किया जायेगा।
-
धार्मिक उत्सवों और आयोजनों पर बिना भेदभाव के सभी धर्मस्थलों के साफ-सफाई, लाइटिंग और शुद्ध पेयजल की मुफ्त व्यवस्था सुनिश्चित करायी जायेगी।
-
ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशनों की फ्री उपलब्धता सुनिश्चित करायी जायेगी।

