Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पर रंगदारी मांगने का आरोप

  • एपेक्स हास्पिटल के प्रबंधक ने नौचंदी थाने में दी तहरीर
  • जाहिद अंसारी की अस्पताल प्रशासन से नोकझोंक हुई

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नौचंदी थाना क्षेत्र में स्थित एक एपेक्स हास्पिटल के प्रबंधक ने कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी पर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए नौचंदी थाने में तहरीर दी है। एपेक्स हास्पिटल के प्रबंधक मौहम्मद शुएब ने नौचंदी थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी रात पौने दस बजे के करीब अस्पताल में आए और धमकाते हुए कहने लगे कि दो लाख रुपये की व्यवस्था करो।

जब इनसे दो लाख मांगने का कारण पूछा गया तो अध्यक्ष ने धमकी देते हुए कहा कि हर महीने दो लाख रुपये चाहिये हैं। तहरीर में कहा गया कि अगर रुपये नहीं दिये गए तो पहले की तरह अस्पताल में हंगामा कराते हुए तोड़फोड़ करवा दूंगा और अस्पताल को बंद करवा दूंगा।

इससे पहले कांग्रेसी नेता जाहिद की अस्पताल में काफी गर्मागर्म बहस हुई और मारपीट की नौबत तक आ गई थी। अस्पताल प्रशासन को धमकाने के बाद कांग्रेसी नेता वहां से चले गए। इंस्पेक्टर नौचंदी उपेन्द्र सिंह ने बताया कि अस्पताल की तरफ से कांग्रेसी नेता जाहिद के खिलाफ तहरीर मिली है। इस पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

हत्या के आरोपियों को आजीवन कारावास

मेरठ: न्यायालय अपर जिला जज कोर्ट संख्या-15 मेरठ ने हत्या के आरोप में आरोपी सचिन पुत्र अशोक कुमार व प्रदीप कुमार पुत्र रमेश चंद निवासीगण देवपुरी रेलवे रोड मेरठ को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास से दंडित किया है। सरकारी वकील मुकेश मित्तल ने बताया कि वादी मुकदमा ने थाना रेलवे रोड मेरठ में रिपोर्ट दर्ज कराई के आरोपी सचिन व प्रदीप उससे रंजिश रखते हैं

तथा घटना वाले दिन उसका लड़का रोकी अपने बेटे हार्दिक के साथ शाम 8:30 बजे स्कूटर में पेट्रोल डलवाने के लिए बागपत रोड पर गया था। जब वह वापस लौट रहा था तो दोनों आरोपी ने उसके बेटे रॉकी को अकेला पाते हुए उसकी पीठ पर गोली मार दी। जिससे उसका लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया।

गोली की आवाज सुन मोहल्ले वालों ने वादी मुकदमा के साथ उसके लड़के को अस्पताल भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर थी। न्यायालय में सरकारी वकील ने कुल नौ गवाह पेश किए। न्यायालय ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य को देखते हुए दोनों आरोपी को हत्या का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास से दंडित किया है।

भ्रष्टाचार के आरोप में सिपाही दोषमुक्त

मेरठ: न्यायालय अपर जिला जज विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट संख्या-2 पवन शुक्ला ने भ्रष्टाचार के आरोप में आरोपी सिपाही मनीराम पुत्र सुरेश पाल, अनिल कुमार पुत्र देशराज व रमेश पुत्र प्रकाश निवासी मुजफ्फरनगर को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया है। आरोपीगण के अधिवक्ता चौधरी देवेंद्र देशवाल ने बताया कि वादी मुकदमा जयशंकर मिश्रा ने थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर में दिनांक 17 जून 2010 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि तीनों आरोपीगण जेल पर मिलाई कराने के एवज में अवैध रूप से धन वसूल करते हैं।

तथा अवैध रूप से पैसे लेकर बिना फार्म भरे ही कैदियों से मुलाकात कर आते हैं। जिसके बाद डिप्टी कलेक्टर जयशंकर मिश्रा ने सिविल ड्रेस में जेल का निरीक्षण किया तो वहां आरोपी ने मिलाई के नाम पर पैसे लेकर बिना फार्म भरे मिलाई कराई। जिसके बाद वादी मुकदमा ने आरोपियों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया था। आरोपीगण के अधिवक्ता ने न्यायालय में कहा कि उन्हें झूठा फंसाया गया है। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनकर तथा पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया है।

आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

मेरठ: न्यायालय जिला जज रजत सिंह जैन ने 26 सितंबर 2022 को ग्राम खजूरी थाना परीक्षितगढ़ में हुए दीपक त्यागी हत्याकांड में आरोपी आसिफ पुत्र हारून की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है वादी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल बख्शी ने बताया की वादी धीरेंद्र तिवारी उर्फ भगत जी ने थाना परीक्षितगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 सितंबर को रात को कुछ अज्ञात व्यक्ति उसके बेटे दीपक त्यागी को घर से बुलाकर ले गए थे तथा रात में ही गला रेत कर उसकी हत्या कर दी और सबूत मिटाने के उद्देश्य से उसका सिर काट कर अपने साथ ले गए उन्होंने अपने बेटे की शिनाख्त उसके कपड़े,बेल्ट व शरीर के निशान आदि से की थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img