Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

बिजली समस्याओं पर कांग्रेसियों ने एसई आफिस घेरा

  • शीघ्र मांगें पूरी न होने पर दी अनशन करने की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता |

शामली: जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने बिजली सबंधी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में अधीक्षण अभ्यिंता के कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसियों ने मांगे पूरी न होने पर अनशन की चेतावनी दी।

गुरूवार को कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक सैनी के नेतृत्व में के दर्जनों पदाधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता के कार्यालय का घेराव करते अधीक्षण अभियंता को आठ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। जिसमें कहा गया कि उत्तर प्रदेश में अन्य प्रदेशों के मुकाबले विद्युत दरे दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

उन्होने मांग की है कि बिजली की बढ़ी दरे वापस ली जाए। किसान मजदूरों के बकाया के नाम पर विद्युत कनेक्शन न काटे जाए। बकाया के नाम पर उपभोक्ताओं पर दर्ज किए गए फर्जी मुकदमों को वापस लिया जाए। बिजली बिल अन्य प्रदेशों हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान, दिल्ली की दरों पर लिया जाए। घरेलु बिजली का बिल लेट होने पर ब्याज दर भी बंद किया जाए।

किसान अपने नलकूप का कनैक्शन लेने व उसका एस्टीमेट जमा होने के बावजूद भी किसान के नलकूप में लगने वाली सामग्री नहीं मिल पाती है। किसान चक्कर काटता रहता है। बिजली विभाग की टीम रात्रि में छापेमारी करती है जो ठीक नहीं है, विद्युत विभाग की टीम के रूप में चोर भी इसका फायदा उठा सकते हैं। यदि इन सब मांगों पर जनहित में देखते हुए विचार नही किया गया तो कांग्रेस पार्टी मजबूर होकर अनशन करने के लिए विवश होगी।

इस अवसर पर प्रवीण तरार, अनुज गौतम, सुभांशि राय, रीटा सभासद, सीमा जाटव, धीरज उपाध्याय, अश्वनी शर्मा, ब्रजपाल राणा, धर्मेन्द्र काम्बोज, गयूर, मनव्वर पंवार, शमशेर खान, सौरभ सैनी, श्रीपाल, शमीम आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img