Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

यूपी में कांग्रेस पार्टी ने जारी किए 10 उम्मीदवारों की सूची, जानिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कौन देगा चुनौती, देखिए पूरी लिस्ट

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: यूपी के प्रत्याशियों को लेकर कांग्रेस की पहली सूची आ गई है। दिल्ली में हुई कांग्रेस की बैठक में इन पर फैसला हुआ। वाराणसी से अजय राय, बाराबंकी से तनुज पुनिया, अमरोहा से दानिश अली, कानपुर से आलोक मिश्रा, बांसगांव से सदल प्रसाद सिंह, देवरिया से अखिलेश सिंह, झांसी से प्रदीप जैन आदित्य, सहारनपुर से इमरान मसूद और फतेहपुर सीकरी से रामनाथ सिकरवार को प्रत्याशी बनाया गया है। मालूम हो कि कांग्रेस 17 सीटों पर यूपी में चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस यह चुनाव सपा के साथ गठबंधन में लड़ रही है।

इस सूची में रायबरेली और अमेठी को लेकर खुलासा नहीं हुआ है। लंबे समय से इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि गांधी परिवार की इन पारंपरिक सीटों से कौन चुनाव लड़ेगा। मालूम हो कि सोनिया गांधी कुछ समय पहले राज्यसभा के लिए चुनी जा चुकी हैं। वह रायबरेली से सांसद थीं। तो वहीं 2019 के चुनाव में राहुल गांधी अमेठी से चुनाव हार चुके हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img