Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

कांग्रेस पार्टी ने तीसरे दिन भी निकाली पद यात्रा

  • ग्राम घिसटपुरी में फहराया तिरंगा

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: कांग्रेस पार्टी के 136 वे स्थापना वर्ष के तीसरे दिन पर कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष इरफान अंसारी व जिला सचिव एमएच जैदी के नेतृत्व पर तिरंगा झंडा फहराने एवं पदयात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग बिजनौर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नजीबाबाद नगर कांग्रेस कमेटी नजीबाबाद के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ग्राम घिसटपुरी मे तिरंगा झंडा फहराया तथा पदयात्रा निकाली।

पदयात्रा के दौरान ग्राम वासियों ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। ग्रामवासियो को कांग्रेस पार्टी के नीतियों कार्यक्रम, कांग्रेस पार्टी का देश के विकास में योगदान तथा वर्तमान में किसानों की समस्याओं युवाओं की समस्याओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की।

क्षेत्र वासियों ने एकजुटता के साथ कांग्रेस पार्टी की नीतियों कार्यक्रमों में अपनी आस्था व्यक्त की और आश्वस्त किया की देश के विकास में, सभी समाज को एक साथ लेकर केवल कांग्रेस पार्टी चल सकती है और अब जाति धर्म से ऊपर उठकर देश हित में सभी मिलकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करेंगे।

पदयात्रा का नेतृत्व कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन अनीस विशाल अंसारी, जिला सचिव कांग्रेस एमएच ज़ैदी, ब्लॉक अध्यक्ष इरफान अंसारी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर मौहम्मद इरफान, जाकिर हुसैन, नसीम अहमद, नफीस अहमद, कमाल, कफील अहमद आदि अनेक पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img