Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

कांग्रेस पार्टी का बड़ा फैसला, चुनाव से पहले टीएस सिंहदेव बनाए गए डिप्टी सीएम

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज बुधवार को छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस पार्टी ने बड़ा फैसला लिया है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पार्टी ने डिप्टी सीएम बनाकर बड़ी घोषणा की है।

कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने राष्ट्रीय नेताओं के साथ बैठक के बाद टीएस सिंहदेव ने मीडिया से कहा था कि प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने का अभी कोई सवाल नहीं है। टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाए जाने पर सीएम भूपेश बघेल ने उन्हेंं बधाई दी है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। 2018 में हुए विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस ने विधानसभा की 90 में से 68 सीटों पर जीत हासिल की थी।

वहीं 15 साल तक सत्ता में काबिज रही बीजेपी 15 सीटों पर ही सिमट गई थी। जीत के बाद कांग्रेस ने भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री बनाया था।

25 7

सीएम बघेल के कुर्सी पर काबिज होते ही कई बार भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के बीच अनबन की खबरें आती रहीं। ऐसे में चुनाव से पहले टीएस सिंह देव को डिप्टी सीएम बनाकर कांग्रेस ने बड़ा दांव चल दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img