जनवाणी ब्यूरो |
सहारनपुर: देवबंद के टोल प्लाजा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ़ लल्लू जोरदार स्वागत किया।

बता दें कि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू संगठन सर्जन अभियान के अंतर्गत जिले के गंगोह ब्लॉक के लखनौती में पंचायत क्षेत्र की एक रैली को भी सम्बोधित करेंगे।
उसके बाद सेना के शहीद जवान निशांत शर्मा के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि देंगे।

