Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

कांग्रेसियों ने जलाया मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला

स्टेट ब्यूरो |

देहरादून :  ऋषिकेश में कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला के खिलाफ मुकदमा दायर किये जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में एश्ले हॉल चौक पर प्रदर्शन किया और शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला फूंका। गोगी ने कहा कि कांग्रेस नेता रमोला ने मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के विधानसभा क्षेत्र में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सबूतों के साथ सवाल उठाया। बरसात के मौसम में जब उत्तराखंड के शहर जलमग्न हो रहे हैं, जगह जगह दुर्घटनाएं हो रही हैं, मंत्री को और प्रशासन को डिवाइडर और अन्य निर्माण कार्यों की जांच करवानी चाहिए थी उल्टे कांग्रेस नेता पर ही ठेकेदार के माध्यम से मुकदमा दर्ज करवा दिया गया।

विपक्ष अगर ये कार्य नहीं करेगा तो फिर सरकार तो पूरी तरह निरंकुश हो जाएगी। भाजपा सरकार और उसके मंत्री पूरी तरह तानाशाही पर उतर आए हैं। गोगी ने कहा कि यही हाल पिछली बरसात में देहरादून शहर का रहा जहां कांग्रेस स्मार्ट सिटी परियोजना के बेतरतीब और अधूरे निर्माण कार्यों को लेकर लगातार आवाज उठाती रही कि इससे डेंगू विकराल हो जाएगा पंर सरकार उस पर काम करने के बजाय डेंगू के आंकड़ों के प्रबंधन में लगी रही।

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री मनीष नागपाल, महिंद्रा नेगी गुरुजी , याकूब सिद्दिकी, आलोक मेहता, डॉ अरुण रतूड़ी ,वीरेंद्र पवार, शकील मंसुरी, विकास पुंडीर, फजल, गौरव शर्मा, सूरज क्षेत्री,अर्जुन पासी, नदीम अंसारी, संदीप जैन, विजय प्रसाद भट्टराई, अनिल बसनेट, मुस्तकीम अंसारी, सहजद अंसारी, मारनैन सिंह, अमनदीप सिंह, आदर्श सूद, संजय उनियाल, पूनम कंडारी, जगदीश धिमन, अनिल शर्मा, अरुण, संजय गाम, गौतम, जगत सिंह, विजय सिंह, विजय चौहान, विजय सिंह, सुकराम, अशोक कुमार, विजय सिंह, विजयेंद्र,सुकंदंद सिंह,, ताशिर अहमद, मनीष गर्ग, इशतार अहमद, रिपू दमन सिंह, उदवीर सिंह पवार, निखिल, सिद्धू, अभिषेक, सचिन, जुबेर, अब्दुल्ला, मोहित, राजेश पुंडीर, भूपेंद्र, यादव, चुन्नीलाल, सुरेंद्र सैनी, आशीष गुसाँई आदि उपस्थित थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img