Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित कांग्रेसियों का जमकर हंगामा

  •  विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला

जनवाणी संवाददाता |

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार 14 जून को शुरू हो गया है। सदन के पहले दिन ही कांग्रेस आक्रामक दिखी। सत्र के दौरान भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला गया।

कांग्रेसियों ने मांग की है कि ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में ही ग्रीष्मकालीन सत्र आयोजित होना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित सभी कांग्रेसी धरने पर बैठ गए।

विरोध करते हुए चिंता जताई कि भाजपा सरकार विकास के नाम पर कुछ नहीं कर रही है। आपको बता दें कि बजट सत्र के पहले दिन शाम चार बजे वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल सदन में बजट पेश करेंगे।

विदित है कि नई सरकार के गठन के समय मार्च में सरकार ने शुरू के चार महीनों के लिए 21 हजार करोड़ लेखानुदान पेश किया था। इसके बाद अब सरकार अगस्त से लेकर मार्च 2023 तक के लिए बजट पेश करेगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: मघड़ा मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच भगदड़, आठ की दर्दनाक मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नालंदा में राष्ट्रपति के दौरे...
spot_imgspot_img