Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

मेरठ के कांग्रेसियों ने लखनऊ में मचा दी उथल-पुथल

  • महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने नहीं डाला वोट
  • दक्षिण विधान सभा सीट से प्रत्याशी रहे नफीस सैफी के वोट पर भी सवाल

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को लखनऊ में हुए मतदान के दौरान उस समय उथल पुथल मच गई जब प्रदेश भर से कई कांग्रेस पदाधिकारी वोट डालने लखनऊ पहुंच गए लेकिन वोट नहीं डाल सके। दरअसल यह वो कांग्रेसी थे जो खुद पीसीसी मेम्बर नहीं थे, लेकिन उनकी पत्नियां पीसीसी की सदस्या थीं लेकिन लखनऊ नहीं पहुंची थीं। चुनाव अधिकारी ने ऐसे किसी भी कांग्रेसी को वोटिंग से रोक दिया जो अपनी पत्नी की जगह वोट करने लखनऊ पहुंचे थे।

बताते हैं कि मेरठ कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी की पत्नी भी पीसीसी सदस्या हैं, लेकिन सूत्रों के अनुसार वो वोट डालने लखनऊ नहीं जा सकीं। हांलाकि महानगर अध्यक्ष ने दावा किया है कि उनकी पत्नी ने लखनऊ जाकर वोट डाला है। इस संबध में जब जिलाध्यक्ष अवनीश काजला से हकीकत जाननी चाही तो उन्होंने इस संबध में कोई भी जानकारी होने से यह कहते हुए इंकार कर दिया कि उन्हें इस संबध में कोई जानकारी नहीं है।

दक्षिण विधान सभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे नफीस सैफी को भी वोट डालने में काफी पापड़ बेलने पड़े। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वो वोट डालने लखनऊ पहुंचे तब वोटिंग से पहले मेरठ के कुछ कांगे्रस पदाधिकारियों ने उनकी वोटिंग में खलल डालने की कोशिश की। हालांकि बाद में उन्होंने अपना वोट डाल दिया लेकिन महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने कहा कि नफीस सैफी ने वोट नहीं डाला,

23 10

क्योंकि वो पीसीसी नहीं है और बल्कि वोट डालने का फर्जी फोटो वायरल करवाया है। इसके अलावा किठौर के एक और वरिष्ठ कांग्रेसी डॉ. जफरुल्लाह खान ने भी अपनी फेसबुक वॉल पर पीसीसी सदस्य व विधान सभा कैंडीडेट बनाए जाने के लिए रुपयों की मांग की पोस्ट डालकर हलचल मचा दी है।

मेरठ पीसीसी सदस्यों ने किया मतदान, अधिकतर खड़गे के पक्ष में!

मेरठ: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को हुए मतदान में मेरठ के लगभग सभी पीसीसी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मतदान पूरी तरह से गुप्त होने के कारण किसी भी मतदाता ने अपनी पसंद का इजहार तो नहीं किया लेकिन आॅफ द रिकॉर्ड बात करने पर इन कांग्रेसी मतदाताओं में से ज्यादातर मल्लिकार्जुन खड़गे के पक्ष में खड़े नजर आए।

मेरठ से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व महानगर अध्यक्ष रहे डॉ. यूसुफ कुरैशी, जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, अनिल शर्मा, धूम सिंह, महेंद्र सिंह, नसीम कुरैशी, ठाकुर तेजवीर सिंह, सपना सोम, युगांश राणा, नफीस सैफी और राजेंद्र जाटव सहित लगभग सभी पीसीसी सदस्यों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में भाग लेने के लिए ज्यादातर कांग्रेसी रविवार देर रात तक ही लखनऊ पहुंच गए थे।

जबकि कुछ पीसीसी सदस्य सोमवार सुबह लखनऊ पहुंचे। पूरे देश से लगभग 96 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह मतदान लखनऊ में पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चला। मतदान के बाद सभी पेटियों को दिल्ली ले जाया जा रहा है जहां 19 अक्टूबर को मतगणना के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img