Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

कृषि विधेयकों के खिलाफ कांग्रेसियों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

  • राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज कानून को निरस्त करने की मांग

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: केन्द्र सरकार द्वारा लाये गये कृषि विधेयकों के विरोध में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी पर किसानों और व्यापारियों को बर्बाद करने की नीति अपनाने के आरोप लगाये।

कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रिंयका गांधी तथा प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आह्नान पर शनिवार को पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पंकज मलिक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

इस दौरान राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह को सौंपा गया, जिसमें केन्द्र सरकार द्वारा कल सदन में कृषि उत्पाद, व्यापार एवं वाणिज्य (संवर्धन) विधेयक और किसान (सशक्तिकरण एवं संरक्षण) विधेयक पारित किये जाने का पुरजोर विरोध करते हुए इसे देश के किसानों और कृषि मंडियों के व्यापारियों के लिए काला कानून बताते हुए निंदा की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img