Saturday, May 23, 2026
- Advertisement -

पूंजीपतियों को खुश कर रहे पीएम : प्रमोद त्यागी

  • सपा ने कृषि विधेयकों को पारित कराने पर केन्द्र सरकार की निंदा की
  • जिलाध्यक्ष बोले, देशहित के खिलाफ है सरकार का कदम

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: समाजवादी पार्टी ने कृषि विधेयकों को संसद में पारित कराने को लेकर केन्द्र सरकार की निंदा करते हुए इसके विरोध में आंदोलन की तैयारी की है। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने शनिवार को कहा कि देश के किसानोें और व्यापारियों के साथ ही नौजवानों की समस्याओं से आंख मूंदकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूंजीपतियों को को खुश करने का काम कर रहे हैं।

कोरोना जैसी महामारी के संकट में भी सरकार को देशहित से कोई सरोकार नहीं रहा है। कृषि विधेयक देश के किसान और कृषि कारोबार करने वाले व्यापारियों को बर्बाद करने वाला काला कानून साबित होगा। उन्होंने इसका पुरजोर विरोध करते हुए निंदा की।

शनिवार को महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों ने अपनी गलत नीतियों से जनता को बर्बादी और बदहाली के सिवा कुछ नहीं दिया है। देश में कोरोना संकट के कारण आर्थिक चुनौतियां सिर उठा रही है।

उनसे निपटने का प्रबंध करने, चिंतन करने के बजाये देश के प्रधानमंत्री को केवल पूंजीपतियों के हितों की चिंता है। उनके हितों को साधने के लिए देश में भारी विरोध और गुस्से के बावजूद भी प्रधानमंत्री ने किसानों और व्यापारियों के लिए काले कानून रूपी कृषि विधेयकों को संसद में पारित कराया है।

इससे देश में कृषि और कृषि व्यापार दोनों ही बर्बादी की कगार पर होंगे। केवल पूंजीपति इसका लाभ उठा पायेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों के लिए काम करने का दम भरने वाली ये सरकारें किसानों का लाठी के जोर पर दमन कर रही है। किसानों में गुस्सा है और आने वाले समय में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि आज किसान और व्यापारियों के साथ ही देश का नौजवान भी बेरोजगारी के कारण परेशान है। यह सरकारें युवाओं को झूठे सपने दिखा रही हैं। आज युवा बेरोजगारी दिवस मना रहा है। ये सरकारों की विफलता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता 21 सितम्बर को विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक अनिल कुमार, फिरोज अंसारी, साजिद हसन, लियाकत अली, गौरव जैन, शलभ गुप्ता, सचिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img