जनवाणी संवाददाता |
मुज़फ्फरनगर: अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के आह्वान पर महंगाई हटाओ अभियान के तहत राकेश पुंडीर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष एवं अब्दुल्ला आरिफ कार्यवाहक शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में पेट्रोल डीजल, गैस और सभी खाद्यान्न की बढ़ती हुई कीमतों के विरोध में विरोध प्रदर्शन हुआ। इसमे कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता टाउन हॉल में एकत्रित होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए डीएम कार्यालय कचहरी प्रांगण में पहुंचे|

जिसमें विरोध जताने के लिए कार्यकर्ताओ ने मोटरसाइकिल एवं गैस सिलेंडर को एक झोटा बुग्गी पर लादा हुआ था, जिसे लेकर सभी डीएम कार्यालय पर पहुंचे, जहां पर महंगाई के विरोध में एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। सभी नेताओं ने एक सुर में कहा कि आज देश की जनता महंगाई से ट्राई मांग कर रही है और पेट्रोलियम पदार्थों एवं खाने-पीने की वस्तुओं में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है जो प्रतिदिन निरंतर जारी है सभी ने केंद्र की सरकार से राष्ट्रपति अनुरोध किया कि इस महंगाई पर रोक लगाई जाए और बड़ी हुई वस्तुओं के दाम वापस लिए जाएं।

आज के विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से हरेंद्र त्यागी प्रदेश सचिव, बिल्किस चौधरी अध्यक्ष महिला सेवा दल उत्तर प्रदेश, सतीश शर्मा सेवादल अनित चौधरी, राजीव वर्मा जिला महासचिव सतीश सहरावत, ममनून अंसारी पीसीसी,दिलशाद त्यागी जगदीश अरोड़ा अब्दुल्ला काजी अध्यक्ष अल्पसंख्यक, सलीम अहमद अंसारी सभासद, योगेश खारी दिवाकर त्यागी चांद मियां रविंदर बालियान महेश चंद्र विश्वकर्मा,
नरेश भारती रोहित कटारिया, गफ्फार पावटी, योगेश शर्मा, रेहाना बेगम विनोद चौहान नीलम शर्मा अफसाना अंसारी गुलशाना मनीषा पारुल जैन रेनू सिंघल अजय कुमार जयपाल सिंह शारदा शर्मा जावेद अब्बासी सत्यपाल पुंडीर राजेंद्र कुमार पाल नवनीत कुमार विजेंद्र कुमार सलीम अहमद, अनवर हसन, सोनू, अजय कुमार, जगदीश गांधीनगर, असित गुप्ता गुलशाना, सुलेमान बसेड़ा शहनाज पूनम सनुज चौधरी शमीम सैफी जावेद अब्बासी सहित सैकडो की संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

