- उप जिलाधिकारी ऊन ने दिया नाला निर्माण का आश्वासन
- अनशनकारियों को जूस पिलवाकर कराया अनशन खत्म
जनवाणी संवाददाता |
झिंझाना: क्षेत्र के गांव मछरोली में गंदे पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण कराने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व अनशन किया गया। एसडीएम ऊन ने गांव पहुंच कर नाला बनवाने का आश्वासन देते हुए अनशन पर बैठे लोगो को जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया। जिसके बाद अनशन पर बैठे कांग्रेसी नेताओ ने एसडीएम को नाला बनवाने का ज्ञापन भी सौंपा।
झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव मछरोली में पूरे गांव की गंदे पानी की निकासी के लिए कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी अनशन पर बैठ गए। पूरे मछरोली गांव की गंदे पानी की निकासी वाल्मीकि बस्ती से होकर गुजरती है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने बताया पूरे गांव से गंदे पानी की निकासी के लिए कोई पक्का नाला नही बनाया गया है।
पिछली कई योजनाओं से यह कच्चा नाला निर्माण की राह देख रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि वाल्मकि बस्ती में प्रधानों से विभिन्न योजनाओं में नाले के निर्माण के लिए सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा है किंतु गांव में राजनीति के चलते हुए नाला भेदभाव की भेंट चढ़ गया।
इस नाले मे कई बार छोटे छोटे बच्चे भी गिर कर दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। बरसात के मौसम मे बस्ती के लोगों का जीना मुश्किल हो जाता है,गंदे पानी मे पैदा हुए मच्छरो से मलेरिया जैसी भयानक बीमारी फैलने का खतरा बढ जाता है।
कांग्रेस के युवा प्रदेश महासचिव अश्विनी शर्मा ने बताया मछरोली मे गंदे नाले के निर्माण सहित कई कार्यों को लेकर शामली जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में ग्रामीणों को साथ लेकर अनशन पर बैठें है, ठोस आश्वासन नही मिलता तब तक अनशन जारी रहेगा। दोपहर बाद सूचना पर पहुंची एसडीएम ऊन मणि अरोरा ने गांव पहुंच कर नाला निर्माण को मनरेगा के तहत कराने का आश्वासन देते हुए अनशन पर बैठे लोगो को जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया।
इस अवसर पर राजेंद्र गोल्डी युवा जिला उपाध्यक्ष, रूपक तोमर, अश्वनी कौशिक हथछोया, देशबंधु बिंदल जिला सचिव, विष्णु शर्मा, संजीव वाल्मीकि, लोकेन्द्र वाल्मीकन, शोकिन्दर कश्यप, बीरसैन, आकाश वाल्मीकन, नरेश वाल्मीकन, राहुल वाल्मीकन, तेजपाल वाल्मीकन आदि लोग मौजूद रहे।

