Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

UP: सीतापुर में कांग्रेस की महारैली, चुनावी अभियान का आगाज, राहुल-प्रियंका भी होंगे शामिल

जनवाणी ब्यूरो |

यूपी: प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने 30 महारैलियों का आयोजन किया है, जिनकी शुरुआत शनिवार को सीतापुर से हो रही है। इन रैलियों में सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जैसे नेताओं को भी कुछ स्थानों पर आमंत्रित किया गया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि इन महारैलियों के माध्यम से पार्टी पंचायत और विधानसभा चुनावों के लिए अपनी नीतियों और योजनाओं का प्रचार करेगी। उन्होंने बताया कि सीतापुर के बाद अगली रैली आगरा में होगी। इसके बाद 1 फरवरी को लखनऊ, 8 फरवरी को वाराणसी, 14 फरवरी को अलीगढ़, 16 फरवरी को सहारनपुर, और 28 फरवरी को रामपुर में रैलियां आयोजित की जाएंगी।

आगे की योजना के अनुसार, 12 मार्च को लखीमपुर खीरी, 22 मार्च को बदायूं, 29 मार्च को बाराबंकी, 31 मार्च को मुजफ्फरनगर, और 5 अप्रैल को बागपत में भी महारैलियों का आयोजन प्रस्तावित है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img