Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

जंगेठी में सिपाही के दादा की गोली मारकर हत्या

  • परिजनों में मचा कोहराम, तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में किया मुकदमा दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: मेरठ-करनाल मार्ग स्थित जंगेठी गांव में शनिवार सुबह घर में सो रहे बुजुर्ग को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। गोली की आवाज किसी को नहीं आई। लगभग दो घंटे बाद बुजुर्ग की बेटी को घटना की जानकारी हुई। बुजुर्ग का पौत्र यूपी पुलिस में सिपाही है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बुजुर्ग का भतीजा घर से गायब मिला। जबकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

09 4

जंगेठी गांव निवासी लगभग 85 वर्षीय ब्रह्मसिंह पुत्र कचौड़ी सिंह बेटी पुष्पा के साथ रहते थे। ब्रह्मसिंह के तीन बेटी व एक बेटा है। लगभग 25 वर्ष पूर्व बेटे हरेंद्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। जिसके बाद से हरेंद्र की पत्नी उर्मिला बेटे के साथ गाजियाबाद में रह रही है। हरेंद्र का बेटा विशाल यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर आगरा में तैनात है। ब्रह्मसिंह ने दो बेटियों की शादी कर दी थी।

छोटी बेटी पुष्पा ने शादी नहीं की थी। छोटी बेटी पिता की देखभाल करती थी। पुष्पा ने बताया कि वह सुबह पांच बजे घर से घेर के लिए निकली थी। लगभग एक घंटे बाद वह घेर से दूध निकाल कर वापस आ गई थी। उसके बाद उसने दोनों चाचा फेरू व प्रेम सिंह को खाना खिलाया। खाना खाने के बाद दोनों जंगल के लिए चले गए थे। लगभग दो घंटे बाद पुष्पा ने पिता को आवाज लगाई। पीड़िता ने कमरे में अंदर जाकर देखा तो बुजुर्ग के सिर में गोली लगी हुई थी।

08 5

जिसके बाद पीड़िता ने शोर मचा दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े। मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस व फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके से खोखा बरामद नहीं हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौड़ ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी पहुंचा दिया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात में मुकदजा दर्ज कर दिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img