Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

सिपाही का सरकारी पिस्टल गायब, जांच में जुटा महकमा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जिले के भावनपुर थाना में तैनात सिपाही नीरज सैनी की सरकारी पिस्टल गायब होने की खबर मिलते ही महकमे में सनसनी फैल गई। पिस्टल गायब होने की खबर मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और सिपाही से पूछताछ के बाद घटना की जांच के लिए टीम को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

बता दें कि भावनपुर थाना में तैनात सिपाही नीरज सैनी गुरूवार की देर रात्रि में अपनी ड्यूटी पूरी कर वापस अपने आवास पर गंगानगर जा रहा था कि अचानक आईआईएमटी यूनिवर्सिटी गेट नंबर चार बाग के पास सिपाही के सामने एक घोड़ा आने से उसकी टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि इस टक्कर में जहां घोड़े की मौत की खबर है तो वहीं सिपाही भी गंभीर रूप से घायल बताया गया है। फिलहाल घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया यह भी जा रहा है कि घायल सिपाही जिले के एक शराब कारोबारी का गनर है। बताया गया है कि दुर्घटना के दौरान पिस्टल गायब हुआ है।

पिस्टल गुम होने की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी देहात, सीओ सदर देहात, सर्विलांस टीम व गंगानगर, भावनपुर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

इस पूरे मामले पर एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि एक्सीडेंट में सिपाही की पिस्टल गुम होना संज्ञान में आया है। आस पास के CCTV कैमरे चेक किए जा रहे हैं और पुलिस की टीम लगा दी गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: सीएम योगी का कड़ा निर्देश, पुलिस भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर बैन

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक...

Jammu And Kashmir: उड़ी में रातभर ऑपरेशन, पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर, घुसपैठ नाकाम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में...
spot_imgspot_img