Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

इंडेन गैस एजेंसी के खिलाफ उपभोक्ताओं का प्रदर्शन

  • शिकायत पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी का आरोप

जनवाणी संवाददाता |

ऊन: इंडेन गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का शोषण हो रहा है। उपभोक्ता एजेंसी की शिकायत करते हैं तो उन्हें फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी दी जाती है। मंगलवार को उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी कर्मचारी द्वारा सिलेंडर देने से मना कर दिया तथा दुर्व्यवहार किया पीड़ित उपभोक्ताओं ने तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की है।

ऊन इंडेन गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का जमकर आर्थिक व मानसिक शोषण हो रहा है। उपभोक्ता का आरोप है कि एजेंसी पर तैनात कर्मचारी दुर्व्यवहार करते हैं। होम डिलीवरी के पैसे लेते हैं जबकि होम डिलीवरी नहीं दी जाती है। साथ ही, उल्टे फर्जी मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी जाती है।

मंगलवार को दर्जनों उपभोक्ता गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने पहुंचे लेकिन एजेंसी पर तैनात कर्मचारी ने सिलेंडर देने से मना करते हुए दुर्व्यवहार किया जिस पर उपभोक्ता उत्तेजित हो गए। दर्जनों उपभोक्ताओं ने तहसील कार्यालय में प्रदर्शन कर संपूर्ण समाधान दिवस में उप उपजिलाधिकारी मणि अरोरा से शिकायत की।

उपभोक्ताओं का आरोप है कि जब उन्होंने कर्मचारी की शिकायत एजेंसी मालिक से की तो एजेंसी मालिक ने उन्हें धमकी दी तथा कहा कि यह परचून की दुकान नहीं है कि जब चाहे सिलेंडर ले जाओ। उपभोक्ताओं ने उप जिलाधिकारी से प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की मांग की। जिस पर उपजिलाधिकारी मनी अरोरा ने पूर्ति निरीक्षक को प्रकरण की जांच करने तथा सिलेंडर दिलवाने के आदेश दिए जिसके बाद उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर दिए गए।

प्रदर्शनकारियों में किशन स्वरूप, सचिन, अजय, सुनीता, ओमवीर, श्रीपाल, विपिन, रकम सिंह, यशपाल, मनोज, सत्यवीर, हरि ओम आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img