Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

कोरोना के मामलों में लगातार कमी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देश में कोरोना की रफ्तार सुस्त पड़ती जा रही है। दैनिक मामलों में कमी हो रही है। हालांकि, शनिवार की अपेक्षा रविवार को जारी आंकड़ों में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार के जारी आंकड़े के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना के 10,488 नए मामले सामने आए हैं।  वहीं लोगों की 313 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा 12,329  लोग स्वस्थ भी हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब कुल 1,22,714 सक्रिय मरीज बचे हैं। मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़े के अनुसार, बीते 24 घंटे में 10,302  मामले सामने आए थे और 264 लोगों ने जान गंवाई थी।

देश में कोरोना से रिकवरी दर की बात करें तो यह 98.29 फीसदी है। देश में कोरोना से अब तक कुल 3,39,22,037 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 4,65,662 मौतें हुई हैं। इसके अलावा अभी तक 3,45,10,413 कुल कोरोना के मामले सामने आए हैं।

कोरोना वैक्सीन की कुल खुराकें 116 करोड़ के पार

भारत ने पिछले 24 घंटों में कोरोना वैक्सीन की कुल 52,59,931 खुराकें दी हैं, जिससे  खुराकों की कुल संख्या 1,16,50,55,210 हो गई हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img