Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

सहकारी बैंक शाखा प्रबंधक व समिति सचिव निलंबित

जनवाणी संवाददाता |

भगवानपुर: लंबे समय से घाटे में चल रही खेलपुर सहकारी समिति खेलपुर के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के आधार पर वेतन जारी करने की जानकारी मिलने पर समिति के सचिव नरेंद्र कुमार और भगवानपुर सहकारी बैंक शाखा के प्रबंधक विपुल चौधरी को निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी मिली है कि सातवें वेतनमान के आधार पर समिति कर्मचारियों को वेतन जारी करने के बारे में जब भगवानपुर सहकारी बैंक शाखा प्रबंधक विपुल चौधरी से जिला सहायक निबंधक राजेश चौहान ने सवाल जवाब किए तो वह मनमाने ढंग से पेश आएं और उन्होंने एक बार भी यह नहीं माना कि ऐसा भूलवश ऐसे हो गया है।

इस पर जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, जिला सहकारी बैंक महाप्रबंधक/ सचिव राम यज्ञ तिवारी ने शाखा प्रबंधक को निलंबित कर दिया गया है उन्हें डीसीबी मुख्यालय से अटैच किया गया है।

वही सहकारी समिति खेलपुर के सचिव नरेंद्र कुमार को पहले दिन ही सूचना मिलने के साथ ही जिला सहायक निबंधक के द्वारा निलंबित कर दिया गया था और उन्हें ध्यान दी गई कि यदि वह अपने मनमाने ढंग से वेतन जारी करेंगे तो उनके खिलाफ और सख्त कदम उठाया जा सकता है।

हरिद्वार जिले में कई सहकारी समिति बड़े ही घाटे में चल रही है इसलिए वहां के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के आधार पर वेतन जारी नहीं किया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img