Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी तो कुछ न कुछ कहती है, पढ़ें पूरी कहानी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंद और स्वागत है। आज रविवार को सुबह खालिस्तानी अमृतपाल सिंह को पंजाब के मोंगा जिले की पुलिस ने अचानक गिरफ्तार कर लिया। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक अमृतपाल सिंह को मोंगा जिले के रोड़े गांव के गुरूद्वारो से हिरासत में लिया गया है। खास बात यह है कि यह गांव खालिस्तानी आतंकी भिंडरावाला का है। यहीं से अमृतपाल सिंह ने देश के गृहमंत्री अमित शाह को खुली धमकी दी थी।

खालिस्तानी अ​मृतपाल सिंह की अचानक गिरफ्तारी पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर कैसे अचानक वह गिरफ्तार हो गया, कहीं यह उसके किसी प्लानिंग का हिस्सा तो नहीं, क्योंकि उसने गिरफ्तारी के लिए खालिस्तानी आतंकी भिंडरावाला के गांव को ही चुना है। आइए इस पूरे प्रकरण पर एक नजर डालते हैं…

…आखिर खालिस्तानी अमृपाल सिंह है कौन?

अमृतपाल सिंह वारिस पंजाब दे संगठन का प्रमुख है। करीब पांच महीने पहले संगठन की बागडोर संभाली थी। अमृतपाल अमृतसर के गांव जंडुपुर खेरा का रहने वाला है। 2012 से पहले ही अमृतपाल का परिवार दुबई चला गया था। वहां परिवार ने ट्रांसपोर्ट का काम शुरू कर दिया। 2013 में दुबई में ट्रांसपोर्ट का कामकाज अमृतपाल देखने लगा।

बता दें कि अगस्त 2022 में अमृतपाल दुबई से अकेला ही पंजाब आया था। अक्तूबर में अमृतपाल ने जरनैल सिंह भिंडरावाला के गांव रोडे में ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के नए मुखिया के तौर पर ओहदा संभाला। यह संगठन दिल्ली हिंसा के आरोपी दीप सिद्धू ने बनाया था।

सिख युवाओं को किया गुमराह

अमृतपाल ने खुद को जरनैल सिंह भिंडरांवाला का अनुयायी बताते हुए सिख युवाओं को अगली जंग के लिए तैयार होने का आह्वान किया था। इसके बाद खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई थी। उसके बारे में जांच शुरू की गई। खालिस्तानी विचारधारा का पाठ उसे दुबई में ही पढ़ाया गया है।

गृहमंत्री अमित शाह को दी मारने की धमकी

इसी साल फरवरी में पहले अमृतपाल ने गृहमंत्री अमित शाह को मारने की धमकी दी थी। इसके बाद अपने एक साथी को छुड़ाने के लिए पुलिस थाने पर हजारों समर्थकों के साथ हमला कर दिया था। इस हमले में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

49 7

अचानक कैसे हो गया गिरफ्तार?

अमृतपाल की गिरफ्तारी को उसकी पत्नी किरणदीप कौर से जोड़कर देखा जा रहा है। पंजाब पुलिस के एक सेवानिवृत आईपीएस अधिकारी ने बताया कि जिस तरह से अमृतपाल गिरफ्तार हुआ है, उसे देखकर लगता है कि उसने खुद अपनी गिरफ्तारी दी है। पुलिस ने अपनी मेहनत से उसे नहीं पकड़ा है, बल्कि उसने खुद से अपने आप को पुलिस के हवाले किया है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जिस मोगा जिले में पुलिस ने चप्पे-चप्पे की तलाशी ले ली थी, अचानक वहां अमृतपाल कैसे पहुंच गया?’

आईपीएम अफसर ने आगे बताया कि संभव है कि अमृतपाल ने कुछ बड़ा प्लान किया हो। पहले उसकी पत्नी किरणदीप कौर भारत छोड़कर लंदन भाग रही थी। पुलिस ने उसे एयरपोर्ट से पकड़ा और उसके ससुराल भेज दिया। दो दिन बाद ही अमृतपाल पकड़ा गया। ऐसे में हो सकता है कि किरणदीप और अपने परिवार के अन्य सदस्यों को पुलिस से बचाने के लिए अमृतपाल ने खुद को गिरफ्तार करवा लिया हो। अब किरणदीप पर ज्यादा पुलिस का शिकंजा नहीं होगा। हो सकता है कि आने वाले दिनों में वह वापस लंदन चली जाए और वहां से अमृतपाल की मदद करे। जैसा कि वह पहले से खालिस्तानी समर्थकों के लिए करती आ रही है।’

खालिस्तानी आतंकी भिंडरावाला के गांव क्यों चुना?

अमृतपाल ने मोगा जिले के रोड़े गांव में स्थित गुरुद्वारे से खुद को पुलिस के हवाले किया है। ये गांव आतंकी भिंडरावाला का है। ऐसे में सवाल ये भी उठता है कि आखिर अपनी गिरफ्तारी के लिए अमृतपाल ने भिंडरावाला का गांव ही क्यों चुनाव? इस विषय पर पंजाब के एक पत्रकार ने बताया कि भिंडरावाला आज भी उन लोगों के लिए हीरो है, जो अलग खालिस्तान की मांग करते हैं। अमृतपाल की तुलना भी भिंडरावाला से ही होती है। ऐसे में हो सकता है कि वह अपने समर्थकों के बीच कोई संदेश देना चाहता हो। वह लोगों को उकसाने के लिए भी ऐसा कर सकता है।’

गुरुद्वारे में प्रवचन के दौरान क्या बोला अमृतपाल?

पुलिस की गिरफ्त में आने से पहले अमृतपाल ने मोगा के गांव रोड़े के गुरुद्वारा में गुरुद्वारा साहिब से संबोधित किया था। यह जरनैल सिंह भिंडरावाला का गांव है। इस दौरान अमृतपाल ने कहा, ‘उसके जैसे आते जाते रहेंगे, लेकिन युवा नशे छोड़े और अमृत ग्रहण करे।’

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img