Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार फिर से बढ़ने लगी है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 9 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जबकि 159 लोगों की जान चली गई है। वहीं, आठ हजार से ज्यादा लोग स्वस्थ्य होकर अस्पतालों से घर लौट चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय  की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 9,419 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, कोरोना के 8 हजार 251 मरीज ठीक हुए हैं।

इसी के साथ अब तक देश में कोरोना से ठीक हुए मरीजों का कुल आंकड़ा 3 करोड़ 40 लाख 97 हजार 388 पर पहुंच गया है।

देश में कोरोना के 94 हजार 742 एक्टिव केस बचे हुए हैं। लंबे समय बाद एक्टिव केसों में कमी देखने को मिली है। इसके अलावा अभी तक देश में 3 करोड़ 43 लाख 28 हजार 321 कुल मामले आए हैं।

4 लाख 74 हजार लोगों की मौत

भारत में अब तक कोरोना से 4 लाख 74 हजार 111 लोगों की जान जा चुकी है। देश में टीकाकरण की बात करें तो अभी तक  1 अरब 30 करोड़ 39 लाख 32 हजार 286 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। बीते 24 घंटे में 80 लाख 86 हजार 910 लोगों को कोरोना की पहली और दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है।

ओमिक्रॉन के कई मामलों ने बढ़ाई चिंता

कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन को लेकर भी चिंता बढ़ती जा रही है। कई राज्यों में ओमिक्रॉन के केस पाए गए हैं। देश में ओमिक्रॉन के तीस नए मामले सामने आ चुके हैं।

इसके अलावा संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की भी ट्रेसिंग की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेसिंग करने में दिक्कतें आ रही हैं।

विदेशों से भारत लौटे लोगों ने अपना फोन नंबर बंद कर रखा है, जिससे अधिकारियों को पहचान करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img