Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

कोरोना: बूस्टर डोज को लेकर भारी उत्साह

  • 13683 ने लगवाया कोरोनारोधी टीका, 1312 को बूस्टर डोज, वैक्सीनेशन में आई गिरावट

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: जनपद में शुक्रवार को वैक्सीनेशन अन्य दिनों के मुकाबले काफी कम हुआ। किशोरों में भी पहले जैसा उत्साह नहीं दिखी। पहली खुराक वालों के मुकाबले दूसरी डोज लेने वालों में जोश अधिक दिखाई दिया। युवाओं का टीकाकरण जहां गुरुवार को 4322 था, वहीं, शुक्रवार को 2340 ने डोज लगवाई। स्वास्थ्य केन्द्रों पर कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण कराने वालों की संख्या में गत दिन के मुकाबले करीब साढ़े तीन हजार की गिरावट आई है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. प्रवीण गौतम ने बताया कि शुक्रवार को 15 से 17 आयु वर्ग के 2340 को टीका लगाया गया है। गुरुवार को 5322 किशोरों ने टीकाकरण कराया था। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में पहली खुराक लेने वालों की संख्या 4560 रही, जबकि गत दिन 5330 थी।

दूसरी डोज 5468 को दी गई। गुरुवार को 5741 ने दूसरी खुराक ली थी। शुक्रवार को पहली खुराक लेने वालों की कुल संख्या 6900 रही। गुरुवार को 9652 को पहली डोज दी गई थी। सभी आयु वर्ग में शुक्रवार को 13683 ने अपना टीकाकरण कराया है। गुरुवार को 17174 ने टीका लगवाया था। बूस्टर डोज लेने वालों की संख्या भी गत दिनों के मुकाबले कम हुई और 1312 को डोज लगी।

1312 को प्रिकॉशनरी डोज

डीआईओ ने बताया कि शुक्रवार को 60 वर्ष से अधिक आयु के 452 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई है। हेल्थ वर्कर्स में बूस्टर डोज वालों की संख्या 443 और फ्रंटलाइन वर्कर्स में 417 रही। शुक्रवार को कुल 1312 लोगों को प्रिकॉशनरी डोज दी गई।

1202 नए कोरोना संक्रमित, दो लोगों की मौत

02 1

शुक्रवार को कोरोना दो और जिंदगी लील गया। मरने वालों में एक बुजुर्ग महिला और नौजवान शामिल है। वहीं, जिले में कोरोना की रफ्तार पर अभी ब्रेक लगता नहीं दिख रहा है। पिछले तीन दिनों से प्रतिदिन एक हजार से अधिक नए केस सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को 1202 संक्रमित मिले हैं। गुरुवार 1119 और बुधवार को सबसे अधिक 1212 नए मामले मिले थे। अब सक्रिय मरीज 7223 हो गए हैं। होम आइसोलेशन में 7197 हैं।

सर्विलांस अधिकारी डा. अशोक तालियान ने बताया कि शुक्रवार को 8114 लोगों के सैंपल की जांच में 1202 की रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को उपचार के दौरान बेगमबाग निवासी एक 63 साल की महिला और एक 28 साल के युवक की मौत हुई है। महिला को ब्रेन हेमरेज हुआ है। जबकि युवक को गले का कैंसर था। दोनों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। 7482 लोगों के नए सैंपल जांच को लैब भेजे गए हैं।

बता दें कि, संक्रमित मरीजों में रोज बढ़ोत्तरी से जल्द कोरोना से राहत मिलती नहीं दिख रही है। उधर, सरधना क्षेत्र में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शुक्रवार को भी सरधना में 10 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। जिनमें से एसबीआई के दो कर्मचारी शामिल हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सबको होम क्वारंटाइन कर दिया। साथ ही संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए।

सरधना क्षेत्र में कोरोना केस का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। रोजाना जांच में नए मरीज सामने आ रहे हैं। एक दिन पूर्व जांच को भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट आने पर पता चला कि नगर व देहात के 10 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। जिनमें दो कर्मचारी भारतीय स्टेट बैंक के शामिल हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सबको होम क्वारंटाइन करा दिया। साथ ही संपर्क में आने वाले लोगों की सैंपलिंग कराई। टीम ने कुल 118 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। बढ़ते कोरोना केस ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डा. सचिन कुमार का कहना है कि दस केस सामने आए हैं। उनके संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच कराई जा रही है।

229 मरीज हुए ठीक

डा. तालियान ने बताया कि शुक्रवार को 229 मरीज कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं। सभी को अस्तातल से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया है। गुरुवार को 90 मरीज ठीक हुए थे। यह आंकड़ा डर के बीच एक सुखद अहसास कराने वाला है।

91 और बच्चों में मिला संक्रमण

शुक्रवार को 91 और बच्चों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। बच्चों में कोरोना के बढ़ रहे हैं। अभी तक करीब पौने चार सौ बच्चे संक्रमण से ग्रस्त हो चुके हैं। सभी संक्रमित 18 वर्ष से कम आयु के हैं। संक्रमित मरीजों में शुक्रवार को 472 महिला और 730 पुरुष रहे।

कंकरखेड़ा 132 और पल्हैड़ा में 104 केस

शहर में संक्रमितों का सबसे बड़ा स्थान शुक्रवार को कंकरखेड़ा क्षेत्र रहा। यहां के 132 मामले सामने आए हैं। पल्हेड़ा 104 केस के साथ दूसरे नंबर पर रहा। इसके अलावा जयभीमनगर 99, नंगला बट्टू 89, कैंट 57, संजय नगर 56, राजेन्द्र नगर 52, मलियाना 50, रजबन 45 पुलिस लाइन 40 व शकूर नगर में 39 संक्रमित मिले हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img