Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

निजी अस्पतालों में कोरोना के इलाज को सरकार की ‘ना’

  • संक्रमण के केसों में आई गिरावट के चलते लिया गया फैसला
  • केवल मेडिकल और जिला अस्पताल में ही भर्ती होंगे कोरोना संक्रमित

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: निजी अस्पतालों में कोरोना संक्रमण का इलाज करने पर सरकार की ओर से रोक लगा दी गई है। अब केवल एलएलआरएम मेडिकल तथा प्यारेलाल शर्मा जिला अस्प्ताल में ही कोरोना संक्रमितों का इलाज कराया जा सकता है। ऐसा संक्रमण के केसों में आयी जबरदस्त गिरावट के चलते किया गया है।

पिछले एक माह के दौरान संक्रमण के 513 ही केस आए हैं। यह आंकड़ा एक जनवरी से लेकर एक फरवरी तक का है। न्यूनतम केसों की यदि बात की जाए तो सबसे कम संख्या रविवार को चार रही। रविवार को मात्र चार केस ही संक्रमण के मिले हैं।

वहीं, दूसरी ओर यदि निजी आइसोलेशन वार्ड की बात की जाए तो जिन अस्पतालों में संक्रमितों को भर्ती कराया गया था उनमें सुभारती मेडिकल, मुलायम सिंह यादव मेडिकल, आनंद हॉस्पिटल व संतोष हॉस्पिटल भी शामिल हैं। किसी भी प्राइवेट अस्पताल में कोरोना संक्रमित को अब इलाज नहीं होगा। स्वास्थ्य विभाग अब केवल जिला अस्पताल व एलएलआरएम मेडिकल में ही संक्रमितों का इलाज कराएगा।

कोरोना संक्रमण के 11 नए केस

कोरोना संक्रमण के 11 नए केस मिले हैं। ये जानकारी सीएमओ डा. अखिलेश मोहन ने मंगलवार को जारी किए गए कोरोना अपडेट में दी है। उन्होंने बताया कि 3824 सैंपल, लेकिन मेडिकल की माइक्रोबॉयलोजी लैब टेस्टिंग के लिए भेजे गए थे। इनमें से मात्र 11 केस ही पॉजिटिव पाए गए हैं।

इन्हें मिलाकर मेरठ में अब पॉजिटिव केसों की संख्या 21277 हो गई है। जबकि मरने वालों का आंकड़ा 404 पहुंच गया है। एक्टिव केसों की संख्या 480 है। संक्रमितों की सूची में एक छह साल का बच्चा भी शामिल है।

जिन इलाकों में केस मिले हैं उनमें अंदावली, टांडी, कसेरूखेड़ा, गंगानगर, कसेरू बक्सर, यशोदा कुंज, मवाना शुगर वर्क्स, सुभाषनगर भी शामिल हैं। संक्रमितों में पांच छात्र, एक हेल्थ केयर वर्कर, तीन कामकाजी घरेलू महिलाएं व दो नौकरीपेशा भी शामिल हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img