जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: ब्रिटेन से हाल ही में गौतमबुद्ध नगर आने वाले पांच लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार इसकी पुष्टि गौतमबुद्ध नगर के सीएमओ डॉ. सुनील शर्मा ने की है। सभी संक्रमितों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिए गए हैं, जिससे ओमिक्रॉन संक्रमण की जांच की जा सके।
गौतम बुद्ध नगर के सीएमओ डॉ. सुनील शर्मा ने बताया, संवेदनशील देशों में शामिल इंग्लैंड के अलावा सिंगापुर से जिले में आए पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन को विदेश से आए 4,729 लोगों की सूची मिली है, जिनमें से 1,101 लोग संवेदनशील देशों से आए हैं, जहां कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का संक्रमण फैल रहा है।

