Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

कोरोना संक्रमितों की संख्या 50,000 पार, 1575 पॉजिटिव, 15 की मौत

  • अब तक 50372 संक्रमित और 520 की मौत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोरोना का कहर जमकर बरस रहा है। पिछले 38 दिनों में 29 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो गए और 116 लोगो की जान चली गई। शनिवार को जारी हुई रिपोर्ट में कहा गया कि 7177 टेस्टिंग में 1575 संक्रमित निकले और 15 लोगों की मौत हुई। वहीं, कोरोना को मात देकर 626 लोग घर लौट चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने लगता है लोगों को अंधकार में छोड़ दिया है। सीएमओ डा. अखिलेश मोहन ने बताया कि जनपद में 15613 एक्टिव केस है। जिनका इलाज अस्पतालों में चल रहा है। वहीं, दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना का कहर तेज होता जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक 1575 संक्रमितों में 750 के करीब कस्बों और गांव में मिले हैं। मेडिकल परिसर में कोरोना का कहर बरकरार है और आज भी 10 लोग कोरोना की चपेट में आ गए। रुड़की रोड की कालोनियों के अलावा गंगानगर, कंकरखेड़ा और जागृति विहार आदि जगहों पर संक्रमण बढ़ रहा है। रिपोर्ट में कहा गया कि 1720 लोग अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।

जबकि 6013 लोग घर मे रहकर इलाज करा रहे हैं। कोरोना के बढ़ते आंकड़ो ने मौतों की संख्या में एकबारगी तेजी ला दी है। जिस तरह से 500 का आंकड़ा पार हुआ है। उसने चिंता बढ़ा दी है। अप्रैल महीने से चालू दूसरी लहर ने पूरे मेरठ को दहशत में डाल दिया है। सारे अस्पताल खुद को फुल बता रहे हैं और बाजारों में सिर्फ दवा की दुकानों में ही भीड़ दिख रही है।

136 लोगों को मिली अंतरिम जमानत

कोरोना महामारी फैलने के कारण सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति के अनुपालन में जिला जज मेरठ दिनेश शर्मा द्वारा मेरठ में गठित न्यायिक बेंच ने शनिवार को 136 बंदियों को अंतरिम जमानत दी है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव हरिराम ने बताया कि अपर जिला जज 11 विकास कुमार मेरठ ने 18 बंदियों व एसीजेएम 6 मेरठ विनोद शर्मा ने 59 बंदियों व न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या 3 सुश्री शैफाली यादव ने 59 बंदियों की अंतरिम जमानत पर रिहा किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img