Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

शनिवार को चार जगहों से कोरोना टीकाकरण का होगा शुभारम्भ

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: सम्पूर्ण देश में कोविड-19 टीकाकरण का शुभारंभ प्रधानमंत्री द्वारा किया गया। जनपद में कोविड-19 वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में प्राप्त हो चुकी है। इसी क्रम में जनपद में भी कोविड-19 टीकाकरण के कार्यक्रम का शुुभारंभ शासन के निर्देशानुसार चार कोविड-19 टीकाकरण स्थलों पर किया जाएगा। इन टीकाकरण सत्रों पर वैव कॉस्ट द्वारा लाईव प्रसारण किया जाएगा।

डीएम रमाकांत पाण्डेय ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार की रात में कोविड-19 वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में प्राप्त हो चुकी है। कोविड-19 टीकाकरण का कार्यक्रम शासन के निर्देशानुसार चार कोविड-19 टीकाकरण स्थलों पर किया जाएगा जिसमें जिला संयुक्त चिकित्सालय पुरूष बिजनौर, जिला संयुक्त चिकित्सालय महिला बिजनौर, सीएचसी नगीना तथा सीएचसी स्योहारा है।

इन टीकाकरण सत्रों पर वैव कॉस्ट से लाईव प्रसारण किया जाएगा। प्रत्येक टीकाकरण सत्र पर 100 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। कोविड-19 टीकाकरण के लिए विभिन्न विभागों को उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों एवं गतिविधियों के लिए आदेशित कर दिया गया है।

टीकाकरण के प्रथम चरण में 14240 सरकारी एवं निजी क्षेत्र के समस्त स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण 27 सेंशन साईटस पर 147 सत्र लगाकर किया जाएगा। जिसमें 16 जनवरी के लांच के दिन चार सत्र लगेगें एवं आगामी तीन तिथियों में क्रमश 47, 49, 47 सत्रों पर टीकाकरण किया जाएगा।

टीकाकरण के द्वितीय चरण में विभिन्न विभागों प्रशासन, रेवेन्यू, पुलिस, होमगार्डस, जिला कारागार, नगर पालिका, पंचायत विभाग के फ्रंट लाईन वर्कर्स का टीकाकरण किया जाएगा। तृतीय चरण में आम जन सामान्य के 50 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों एवं 50 वर्ष से कम वो व्यक्ति जिन्हें कोई कोमार्बिडिटी का टीकाकरण किया जाएगा। कोविड-19 से सुरक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वैक्सीन की दो खुराक दी जाएगी, जिसमें दूसरी खुराक पहली खुराक के 28 दिन के अंतराल पर दी जाएगी।

डीएम ने कोविड वैक्सीन टीकाकरण के लिए भारत सरकार ने गाईडलाईन प्राप्त करायी गई जिसमें बताया गया कि गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली माताओं को कोविड-19 वैक्सीन नहीं दी जाएगी, जिन व्यक्तियों में कोविड-19 जैसे एक्टिव लक्षण दिखाई देते है तो उन्हें कोविड-19 वैक्सीन चार से आठ सप्ताह की रिकवरी के बाद दी जाएगी, किसी भी प्रकार कोमार्बिडिटी में कोविड वैक्सीन दी जा सकती है। डीएम ने बताया कि वैक्सीनेशन कार्य में निजि स्वास्थ्य संगठनों जैसे आईएमए, आईएपी एवं नीमा की तरफ से भी टीकाकरण के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img