Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

बेहतर व्यवस्थाओं के बीच हुआ कोरोना वैक्सीन टीकाकरण

  • आशा आंगनबाड़ी सहित 204 स्वास्थ्यकर्मियों को लगे टीके

जनवाणी ब्यूरो |

बिनौली: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिनौली पर शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण बेहतर व्यवस्थाओं के बीच हुआ। इस दौरान आशा, आंगनवाड़ी सहित 204 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन के टीके लगाये गये।

45 18

कोरोना वैक्सीन टीकाकरण अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमएम भदोरिया, सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल बंसल, कोर एडरा डीएमसी फसीउर्र रहमान की देखरेख में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये शुरू हुआ। रजिस्ट्रेशन कक्ष, वेटिंग कक्ष, पुलिस द्वारा वेरिफिकेशन कक्ष, दो टीकाकरण कक्षों की फूलमालाओं, झालर, गुब्बारे से साज सजावट कर बेहतर व्यवस्थाएं थी।

44 18

एएनएम सुमित्रा, रोशन, राजीवीरी, सोनिया, ने अलग अलग दोनों कक्षों में आशा, आंगनवाड़ी सहित 204 स्वास्थ्यकर्मियों को टीकाकरण किया। सबसे पहले टीका सीएचसी पर तैनात गोटका निवासी ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीन कुमार व कोल्ड चैन हैंडलर अजीत धामा  को किया गया।

टीकाकरण के उपरांत एईएफआई किट मैनेजर डॉ. गुरुचरण सिंह ने टीकाकरण हुये लोगों को कोई दिक्कत परेशानी न हो उसके लिए उनकी देखरेख व जांच की। कोरोना वैक्सीन टीकाकरण में बीएमसी विनोद कुमार, डब्ल्यू एचओ मॉनिटर सतेंद्र, अंकित, प्रमोद, पुष्पेंद्र, सुनीता जैन, कमलेश, राजबाला का पूर्ण सहयोग रहा।
फोटो परिचय।

सीएचसी बिनौली पर कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण करती महिला चिकित्सक व पुलिस सुरक्षा में वैक्सीन ले जाते स्वास्थ्यकर्मी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...
spot_imgspot_img