Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

कोविड वायरस से जंग हार गया सफाई कर्मचारी

  • सहारनपुर मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार की रात मृत्यु
  • कोविड-19 के प्रोटोकाल के तहत हुआ दाह संस्कार

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: कोविड-19 कोरोना वायरस से आमजन को बचाने के लिए आवश्य सेवाओं में प्रमुख स्थान रखने वाले शहर के मोहल्ला नंदू प्रसाद कोरोना यौद्धा सफाई कर्मचारी खुद कोरोना से जंग हार गया। सहारनपुर मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार की रात कोरोना यौद्धा की मृत्यु हो गई। शनिवार की दोपहर शहर के धीमानपुरा फाटक के निकट स्थित शमशान घाट में कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार दाहसंस्कार किया गया।

कोरोना महामारी के दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए देशभर में लॉकडाउन से लेकर आज तक स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग और सफाई विभाग के कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए आमजन की सेवा में लगे हुए हैं। कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मचारियों को ‘कोरोना यौद्धा’ का अलंकरण भी दिया गया है।

शहर की नगर पालिका परिषद में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत मोहल्ला नंदू प्रसाद निवासी कोरोना कोरोना यौद्धा सफाई कर्मचारी खुद कोरोना से जंग हार गया है। कोरोना यौद्धा उत्तम कुमार पुत्र सूरज की ड्यूटी शहर के जैन मोहल्ला में थी, जहां बड़ी संख्या में कोरोना केस निकले थे।

करीब एक माह पूर्व पॉजिटिव मिलने वाले उत्तम को शामली से कोविड हॉस्पिटल झिंझाना भेजा गया था, स्वास्थ्य में सुधार न होने पर उसे सहारनपुर के पिलखनी स्थित मेडिकल कॉलेज में रैफर किया गया था। शुक्रवार की देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार को कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार धीमानपुरा फाटक के समीप स्थित शमसान में दाहसंस्कार किया गया।

पीड़ित परिवार को 50 लाख दिलाने की मांग

स्वायत शासन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष नरेश महरौलिया और सचिव आजम खां ने नगर पालिका अध्यक्षा और ईओ को संबोधित पत्र खाद्य एवं सफाई निरीक्षक आदेश सैनी को सौंपा। पत्र में बताया गया कि नगर पालिका के स्थायी सफाई कर्मचारी उत्तम कुमार का कोरोना से निधन हो गया है।

उक्त सफाईकर्मी की ड्यूटी शहर के जैन मोहल्ला में थी, ड्यूटी के दौरान ही उत्तम कुमार कोरोना संक्रमण की चपेट में आया था। उन्होंने चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी से निवेदन किया कि मुख्यमंत्री के आदेशानुसार मृतक आश्रित परिवार को 50 लाख रुपये तथा उनकी पत्नी को उनके स्थान पर नगर पालिका में नौकरी दिलाए जाएं।

13 नये केस मिले, दो की मौत

जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि शनिवार को जनपद में 13 नये कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। जबकि 39 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। जनपद में दो लोगों की कोरोना से मृत्यु हो गई है। उन्होंने बताया कि जनपद में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 208 रह गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img