Monday, April 13, 2026
- Advertisement -

कोरोना से जंग जीतने को निगम ने पूरी ताकत झोंकी

  • प्रवर्तन दल को भी बेरीकेटिंग व जागरुकता के लिए मैदान में उतारा

वरिष्ठ संवाददाता |

सहारनपुर: कोरोना से जंग जीतने के लिए नगर निगम ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए लोगों द्वारा बरती जाने वाली सावधानी से ही कोरोना को हराया जा सकता है। इस बात को देखते हुए नगर निगम ने अन्य विभागों के साथ प्रवर्तन दल की पूरी टीम को कोरोना से बचाव के कार्यो में लगा दिया है। उधर मेयर संजीव वालिया ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और कोरोना से बचाव के तरीकों को अपनाते हुए अधिक से अधिक समय घर पर ही रहें।

नगर निगम ने कोरोना से जंग जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोक दी है। सफाई कर्मचारियों एवं स्वास्थय विभाग के अलावा अन्य सभी विभागों को भी कोरोना से जंग लड़ने के लिए मैदान में उतार दिया गया है। यहां तक कि हाउस टैक्स के कर संग्रह कर्ता व बाबूओं के अलावा समस्त राजस्व अधिकारियों तथा स्वच्छता सर्वेक्षण, लाइब्रेरी व आईटी विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ ही प्रशिक्षुओं को भी निगम द्वारा कोरोना से निपटने की तैयारियों में लगा दिया गया है। फील्ड में स्वास्थ्य विभाग के अलावा प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बी एस नेगी के नेतृत्व में पूरी टीम को बचाव कार्यो में लगाया गया है।

प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बी एस नेगी फील्ड में कोरोना गाइड लाइन के प्रचार की कमान खुद संभाले हुए है। कर्नल नेगी पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिये लोगों को समझा रहे हैं कि वे बहुत आवश्यक कार्यो के लिए ही घर से बाहर निकलने, मुंह पर मास्क लगायें और सैनेटाइजर का प्रयोग करें। शहर के प्रमुख चैराहों-तिराहों पर वह लोगों को टीकाकरण के प्रति भी जागरुक कर रहे है। वह बता रहे है कि 45 साल से ऊपर के लोग जिला अस्पताल व अन्य टीकाकरण केंद्रों पर पहुंच कर टीका अवश्य लगवायें।

वह लोगों को एक मई से 18 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को टीका लगाने के सरकार के फैसले की भी जानकारी दे रहे हैं। इसके अलावा जिन क्षेत्रों में कोरोना पाजीटिव लोग सामने आ रहे हैं उन क्षेत्रों के कंटेनमेंट जोन में बेरिकेटिंग बनवाने के काम में भी प्रवर्तन दल के जवान मुस्तैदी से लगे हैं। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार कोरोना से लड़ने के लिए सफाई व सैनेटाइजेशन के अलावा नगर निगम लोगों को बचाव के संबंध में जागरुक करने पर अधिक जोर दे रहा है।

चूंकि कोरोना से जंग पर फतेह करने के लिए लोगों का बचाव के प्रति सचेत रहना अधिक जरुरी है। उन्होंने कहा कि कोरोना की चेन तोड़ने के लिए जरुरी है कि कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए लोग व्यर्थ बाहर घूमने न निकलें। उधर मेयर संजीव वालिया ने भी महानगर के लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और कोरोना से बचाव के तरीकों को अपनाते हुए अधिक से अधिक समय घर पर ही रहें।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...

न जाने कौन सा पल मौत की अमानत हो…!

  राजेंद्र बज जिंदगी का कोई भरोसा नहीं। कब किसी के...

अकालग्रस्त क्षेत्र में ड्यूटी की चाहत

ड्यूटी तो वे कर रहे थे, लेकिन वे संतुष्ट...

गीतों में ढला था आशा का जीवन

पिछले कुछ वर्षों में भारतीय फिल्म जगत को लगातार...
spot_imgspot_img