Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

15 सितंबर तक होंगे प्रवेश फार्म में करेक्शन

जनवाणी संवादाता |

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से स्नातक-परास्नातक के पाठ्यक्रम में जिन छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। उन सभी छात्र-छात्राओं के प्रवेश फार्म में अगर किसी भी प्रकार की कोई त्रुटि हुई हो तो वह सभी छात्र 15 सितंबर तक अपने फॉर्म में करेक्शन करा सकते हैं।

यह जानकारी विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता ने वेबसाइट पर सर्कुलर जारी कर दी। जारी सर्कुलर के अनुसार उसके पश्चात तिथि विस्तारित नहीं की जाएगी। क्योंकि, 15 सितंबर तक इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश फॉर्म भरे जाएंगे।

बता दें कि विश्वविद्यालय से संबंधित कॉलेजों में संचालित स्नातक परास्नातक पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष के प्रवेश के लिए पंजीकरण चल रहे हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय द्वारा पंजीकरण की अंतिम तिथि को 15 सितंबर तक निर्धारित कर दिया है। जो छात्र-छात्राएं अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए हैं, वह सभी 15 तक अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करा ले। उसके पश्चात विश्वविद्यालय द्वारा नियमानुसार मेरिट जारी की जाएगी, जिसके अनुसार प्रवेश होंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img