Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार, सीएलटीसी बर्खास्त

  • तीन-तीन लोगों को उक्त योजना में आवास निर्माण कराये के बदले धनराशि देना पाया गया

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: डूडा में भ्रष्टाचार खुल रहा हैं। अखिकारी पहले मौन थे, लेकिन अब भ्रष्टाचार खुला है तो मामले जगजाहिर होने लगे। परियोजना अधिकारी डूडा ने भ्रष्टाचार हुआ, जिसमें एक ही खाली प्लाट पर तीन-तीन लोगों को लाभ दे दिया गया। इसमें योजना से आवास निर्माण कराने के लिए 2,50,000 लाख वितरित कर दिये गए। शिकायतकर्ता द्वारा ऐसे 47 लाभार्थियों की सूची दी हैं, तीन-तीन लोगों को उक्त योजना में आवास निर्माण कराये के बदले धनराशि देना पाया गया हैं।

उधर, एक सीएलटीसी को भी बर्खास्त कर दिया गया हैं। शिकायतकर्ता द्वारा अपनी शिकायत में तत्कालीन परियोजना अधिकारी, जिला नगरीय अभिकरण (डूडा), मेरठ एवं जियो टैगिंग कराने वाली वेप्कास कम्पनी के टेक्नीकल इन्जीनियर एवं डूडा में सिटी लेवल टेक्नीकल सेल के पद पर नियुक्त कर्मचारी की भूमिका की गहनता जांच की गई, जिसमें सीएलटीसी की लापरवाही मिलने पर उसे बर्खास्त कर दिया गया है।

04

दिसम्बर 2021 में भेजी गयी प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत 8634 लाभार्थियों की डीपीआर में शामिल अपात्र लाभार्थियों को शामिल करने पर ये कार्रवाई की गई। बाकी पर भी कार्रवाई करने की बात कही गई हैं। जिन अपात्रों को लाभ दिया गया, उनसे पैसे की रिकवरी करने के आदेश दिये गए हैं। ये कार्रवाईर डीएम दीपम मीणा के संज्ञान लेने के बाद की गई हैं।

कार्रवाई प्रकरण की जांच आख्या इन्द्र विजय, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम, मेरठ व अमरेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट की समिति गठित कीगई थी। इसकी जांच रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जा रही हैं। बता दे, ‘जनवाणी’ डूडा में पीएम आवास में जो भ्रष्टाचार चल रहा हैं, उसको लेकर कई खबरे प्रकाशित कर चुका हैं। जिन 49 फर्जी मकानों का खुलासा ‘जनवाणी’ ने किया था, उन पर ही अब डीएम ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई कराई हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img