Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

महिला के साथ अश्लील हरकत करने पर सभासद गिरफ्तार

  • महिला के तहरीर पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

किरतपुर: गैस कनेक्शन और राशन कार्ड बनवाने के बहाने अपने घर बुलाकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले किरतपुर नगरपालिका सभासद अरशद चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज किया है।

थाना किरतपुर क्षेत्र की रहने वाली महिला ने जोकि कश्मीर में रहकर ब्यूटी पार्लर का कार्य करती है। महिला ने कश्मीर से ही फोन द्वारा राशन कार्ड व गैस कनेक्शन के कागजात बनवाने के संबंध में अपने वार्ड के सभासद अरशद चौधरी पुत्र फते हुसैन निवासी मोहल्ला हलवाईयान बिजनौर से बात की थी। सभासद अरशद चौधरी ने उसे कश्मीर से किरतपुर बुलवा लिया था।

महिला के कश्मीर से किरतपुर आने पर अरशद चौधरी ने महिला को राशन कार्ड व गैस कनेक्शन बनवाने के लिए अपने घर बुलाकर बंद कमरे में उसके साथ अश्लील हरकते व छेडछाड करने लगा तथा दुराचार का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर तथा लोगों की मदद से थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभासद अरशद चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। सभासद पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img