- कहा, ‘सरकार के कार्यकाल की यह अभी झांकी है, पूरे पांच साल की पिक्चर बाकी है’
जनवाणी ब्यूरो |
लखनऊ: विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष द्धारा अपने अभिभाषण के दौरान सरकार की गिनाई गई खामियों के जवाब में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार के कार्यकाल की यह अभी झांकी है पूरे पांच साल की पिक्चर बाकी है। देश की राजनीति तुष्टिकरण के चंगुल से निकल चुकी है सरकारी नौकरियों को जातिवाद क्षेत्रवाद और पार्टीवाद से दूर रखा गया है पिछली सरकार में उप्र अधीनस्थ चयन आयोग में भ्रष्टाचार तथा उसका समाजवादी करण कर दिया गया था।
डिप्टी सीएम ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में जो भी विकास कार्य पूरे हुए वह इसी सरकार में किए गए यदि सपा सरकार में सभी योजनाएं बेहतर थी तो जनता ने उन्हें दोबारा सत्ता क्यों नहीं सौपी। सपा लगातार चौथा चुनाव हारी है जनता ने भाजपा की कथनी करनी पर भरोसा किया है। तभी दूसरी बार उसने चुनकर भेजा है। कोरोना काल के दौरान यूपी में अखिलश यादव द्धारा अव्यवस्था का सवाल उठाए जाने पर डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा वालों को कोरोना का टीका और माथे के टीके से हमेशा दिक्कत रही है। सबसे ज्यादा वैक्सीन यूपी में लगाई गई जहां तक गंगा में लाशे बहाये जाने की बात है तो वहां की यह परंपरा रही है कि लोग अपने परिजनों के शव गंगा के किनारे रेत में दबाकर उपर से रामनामी डाल देते हैं।

