Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

मकान में आग लगने से दंपति की जलकर मौत

  • टीला मोड़ थाना क्षेत्र के फरुखनगर में सोमवार की दोपहर हुआ हादसा

जनवाणी ब्यूरो |

गाजियाबाद: टीला मोड़ थाना क्षेत्र के फरुखनगर में सोमवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मकान में आग लगने से दंपति की जलकर मौत हो गई। मकान में पटाखे रखे हुए थे। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पटाखों से फैली आग से घर का सामान भी जलकर स्वाहा हो गया। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मिली जानकारी के अनुसार टीला मोड़ थाना क्षेत्र के फरुखनगर में 57 वर्षीय इरफान 55 साल की पत्नी समरजहां के साथ रहते थे और शादी के अलावा अन्य कार्यक्रमों में आतिशबाजी जलाने का काम करते थे। उनकी सहारनपुर में पटाखे की फैक्ट्री भी है। पुलिस ने बताया कि सोमवार की दोपहर करीब 1:30 बजे सूचना मिली कि इरफान के मकान में आग लग गई है। इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी गई।

जानकारी मिलने पर दमकल कर्मियों के साथ पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि मकान में आग लगी हुई है और ग्रामीण आग को बुझाने में लगे हुए हैं। दमकल कर्मियों ने भी पानी की तेज बौछार कर आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया कि आग बुझ जाने के बाद मकान में जाकर देखा गया तो इरफान और उनकी पत्नी गंभीर रूप से जले हुए थे। दोनों को तत्काल ज़ीटीबी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में लगता है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है और घर में पटाखे रखे हुए थे। इस कारण आग तेजी से फैल गई। जिसमें जलकर दंपति की मौत हो गई। मकान का सामान भी जला है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img