Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

Covid 19: 24 घंटे में आए कोरोना के 12,193 केस, बरतें सावधानी!

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देश में आए दिन ​कोरोना के केस बढ़ ही रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना के 24 घंटे में 12,193 नए मामले सामने आए हैं। जिसमें उपचार के अंर्तगत मरीजों की संख्या बढ़कर 67,556 हो गई है।

वहीं, मिनिस्ट्री ऑफ़ हेल्थ के आकंडो के अनुसार, संक्रमण से 42 और लोगों की मौत हो गई जिससे मृतक संख्या बढ़कर 5,31,300 हो गयी। उपचार के अंर्तगत मरीजों की संख्या कुल मामलों का 0.15 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.66 फीसदी दर्ज की गयी।

इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,42,83,021 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार, देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Good Friday 2026: गुड फ्राइडे आज, जानें क्यों है ईसाई धर्म के लिए यह दिन बेहद खास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img