Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

लावारिस घूम रहा गौवंश, कईं लोगों को किया घायल

जनवाणी संवाददाता |

शाहपुर: कस्बे में लावारिश गोवंश घूमने के कारण आने जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि कई आने जाने वाले महिलाओं, पुरुषों व बच्चों को भी घायल कर चुके है। नगर पंचायत कर्मचारी इस ओर कोई ध्यान नही दे रहे है। पिछले एक महीने से कस्बे के मैन बाजार में आधा दर्जन से अधिक लावारिश गोवंश घूम रहा है। इन गोवंशों के मैन बाजार में घूमने से आने जाने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ये लावारिश गोवंश आने जाने वाले महिलाओं, पुरुषों व बच्चों को टक्कर मारते रहते है। राहगीरों को टक्कर मारने से बाजार में इन गोवंशों ने आतंक मचा रखा है।

नागरिकों को कहना है कि कई बार नगर पंचायत कर्मचारियों को सूचना दिए जाने के बावजूद भी नगर पंचायत के अधिकारी व कर्मचारी इस ओर कोई ध्यान नही दे रहे है। मैन बाजार के दुकानदार हरिचरन, सन्नी, अक्षय, दीपक, रविन्द्र, कुलदीप, सागर, आधार, गुड्डू, सोनू, ऋषिपाल, सुखबीर, सन्तोष आदि ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर इन लावारिश गोवंशों को सरकारी गोशाला में भेजने की मांग की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img