जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: भारत की महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे एकदिवसीय मैच में दो विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के वनडे में विजय रथ को रोक दिया।
इससे पहले कंगारू महिला टीम 26 वनडे लगातार जीत चुकी थी और वह 27वीं जीत की तलाश में थी। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को मैच जीतने के लिए 265 रनों का लक्ष्य दिया जिसे उसने 8 विकेट पर हासिल कर लिया।
टीम इंडिया को यह मैच जिताने में झूलन गोस्वामी और पूजा वस्त्रकार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन दोनों गेंदबाजों ने तीन-तीन विकेट लिए। जबकि बल्लेबाजी में शेफाली वर्मा और यास्तिका भाटिया ने अर्धशतक जड़े।

