- जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार हैं शाहिद मंसूरी
जनवाणी संवाददाता |
बढ़ापुर: जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार द्वारा क्षेत्र के ग्राम मिठ्ठोपुर में एक टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए शाहिद अली मंसूरी द्वारा युवाओं को खेलकूद के लिए प्रेरित किया गया उन्होंने बताया कि आज के युवा अपने प्रतिभा को पहचाने और खेलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए आगे बढ़कर क्षेत्र का नाम रोशन करें।
आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की बढ़ती सर गर्मियों के बीच जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने वाले वोटरों को लुभाने के लिए जहां हर तरह से प्रयासरत हैं वही जिला पंचायत के वार्ड नंबर 7 से आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार शाहिद अली मंसूरी ने बुधवार को थाना क्षेत्र के ग्राम मिठ्ठोपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।
क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए शाहिद अली मंसूरी ने युवाओं को खेलकूद की ओर प्रेरित करते हुए बताया कि आज के युवा अपनी प्रतिभा के अनुरूप खेलकूद में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें तथा अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें साथ ही उन्होंने बताया कि किसी भी क्षेत्र में जीतने वाला जीतता है।
हारने वाला सीखता है हारने के उपरांत नकारात्मक सोच को बदलना चाहिए सद्दाम अहमद में सरदार मुख्त्यार सिंह की सरपरस्ती में आयोजित टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में मोहम्मद साजिद वारिस ठेकेदार फहीम अहमद अरविंद कुमार शाहनवाज मलिक बालाजी गौतम कुमार मोहम्मद लाला आदि लोग मौजूद रहे।

