Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

Shamli: डकैती में फरार बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

चौसाना/शामली: गांव सुंदर नगर में परिवार को बंधक बनाकर मारपीट करते हुए डकैती की घटना को अंजाम देने के मामले में फरार चल रहे दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हुए हैं जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चौसाना के सुंदरनगर निवासी बलविंदर उर्फ बिल्लू के मकान में एक सप्ताह पहले परिवार को बंधक बनाकर पांच बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था। बदमाशों ने वहां से ढाई लाख रुपये और 5 लाख रुपये के करीब के सोने चांदी के जेवरात लूट लिए थे। इस घटना में सर्विलांस और एसओजी की टीम के अलावा जनपद की 7 पुलिस टीमें लगी थी।

रात में चौसाना- हसनपुर मार्ग पर पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। जिसके बाद पुलिस टीमों ने नाकाबंदी करते हुए दो बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है जबकि उनके अन्य साथी फरार हो गए। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम सिमरनजीत और अनस निवासीगण कैराना बताये हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img