- सीसीटीवी कैमरे में वारदात हुई कैद
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के विकासपुरी में शिक्षा विभाग रिटायर्ड कर्मचारी इरशाद के मकान में छत के रास्ते घुसे बदमाशों ने हजारों रुपए की नकदी जेवरात मोबाइल चोरी कर ले गए। पूरी वारदात मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
जानकारी के मुताबिक विकासपुरी निवासी इरशाद ने बताया कि बुधवार रात परिवार के साथ कमरे में सो रहे थे। तभी देर रात छत के रास्ते मकान में घुसे बदमाशों ने 30 हजार रुपए नकदी मोबाइल जेवरात चोरी कर ले गए। सुबह कमरे में सामान बिखरा देखकर होश उड़ गए। पुलिस कंट्रोल रूम पर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पुलिस में घटना की जानकारी ली। उधर सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

