- एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर किसानों को फसल के नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग उठाई
जनवाणी ब्यूरो |
धामपुर: तहसील क्षेत्र में कालागढ़ डैम से छोड़े गए पानी से किसानों की फसल के नुकसान का मुआवजा दिलाने को लेकर भाजपा के एक प्रतिनिधि मण्डल ने उप जिलाधिकारी को पत्र सोपा।
भाजपा के नगर मण्डल अध्यक्ष धर्मवीर चौहान के नेतृत्व में एक क्षेत्रीय प्रतिनिधि मण्डल ने उप जिलाधिकारी धामपुर को एक पत्र सोपा। जिसमें धामपुर तहसील क्षेत्र में कालागढ़ डैम से पानी छोड़े जाने से सैकड़ों किसानो की फसलो का नुकसान हुआ है। जिससे किसानों के सामने रोजी रोटी का संकट आ खड़ा हुआ है। प्रतिनिधि मण्डल ने उप जिलाधिकारी धामपुर से किसानों की फसलों का नुकसान को लेकर क्षेत्र का निरीक्षण कराकर किसानों की फसलों का उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास करें। ताकि किसानो की फसलों का हुआ नुकसान का मुआवजा मिल सके। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष धर्मवीर चौहान, अभिषेक होली, अंकुर जैन मंडल महामंत्री, देशबंधु, प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख स्योहारा बहादुर चौहान, शिव कुमार, मोहित, नितिन, रविंद्र शर्मा सहित आदि किसान मौजूद रहे।

