जनवाणी संवाददाता |
बढ़ापुर: मरणासन्न अवस्था में एक कौआ के मिलने से बर्ड फ्लू की आशंका के चलते किसानों में हड़कम्प मच गया। आनन फानन में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई तथा कौआ को अपने साथ रेंज कार्यालय ले आई जहा पर उसका उपचार कराया गया। शनिवार को नगर के मोहल्ला पठानान निवासी खुर्शीद खान के खेत में एक कौआ मरणासन्न अवस्था मे पड़ा मिला।
बर्ड फ्लू की आशंका के चलते कौआ को इस स्थिति में देखकर किसानों में हड़कंप मच गया। जिसके चलते हुए तरह तरह की चर्चाओं ने लोगो को और भयभीत कर दिया। जिसके बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना पर बढ़ापुर वनरेंज के रेन्जर कपिल कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और बीमार कौए को अपने साथ रेंज कार्यालय ले आये।
जहां पर वन विभाग की टीम ने मरणासन्न अवस्था मे मील कौआ का पशुचिकित्सक कौशल किशोर द्वारा उपचार कराया गया। उपचार के काफी समय बाद बीमार कौआ की हालत में सुधार हुआ। जिसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया। पशु चिकित्सक कौशल किशोर द्वारा बताया गया कि इलाके में पड़ ठंड की चपेट में आने कौआ बीमार हो गया था। जिस कारण उसका उपचार किये जाने के बाद वह स्वस्थ हो गया। बर्ड फ्लू जैसे कौआ में कोई लक्षण नही मिले है।

