Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

ईद की खरीदारी के लिए बाजार में उमड़ी भीड़

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: ईद का त्यौहार अपने अंदाज में मनाने के लिए हर आयु वर्ग के लोग बाजार में मौजूद रहे। बच्चों ने अपनी पसंद का सामान खरीदा तो महिलाओं ने अपने हिसाब से खरीदारी की।

दो अप्रैल से मुकद्दस रमजान शुरू हुआ था। तीन मई को ईद-उल-फितर का त्यौहार आने पर यह पूरा हो जाएगा। ईद का त्यौहार आपसी भाईचारे को बढ़ाता है। इस्लाम धर्म के लोग इसे मुख्य रूप से मनाते हैं। हर कोई नए कपड़े पहनता है और अपने घरों में शीर बनाकर ईद की मुबारकबाद देते हैं।

सोमवार को बाजार में ईद के लिए खरीदारी करने वालों की काफी भीड़ रही। हालांकि कुछ लोगों ने पहले ही खरीदारी कर ली थी, लेकिन सामान खरीदने से बचे कुछ लोगों ने सोमवार को अपनी जरूरत का सामान खरीदा। इस दौरान पुरुषों से लेकर महिलाओं और बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक अपनी जरूरत का सामान खरीदा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img