जनवाणी संवाददाता |
बागपत: जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान से पहले ही रालोद व सपा का हुजूम उमड पड़ा और तपती धूप में भी कलक्ट्रेट के बाहर भीड़ डटी रही। वहां सुबह से ही रालोद व सपा समर्थकों का सुबह से ही पहुुंचना शुरू हो गया था, ताकि वहां किसी भी तरह की गडबडी न हो सकें और मतदान तक तो समर्थक शांत रहे, लेकिन जैसे ही मतगणना शुरू हुई तो समर्थकों ने कलक्ट्रेट के मुख्य दरवाजे पर नारेबाजी शुरू कर दी और चेतावनी दी कि यदि गडबडी की तो यहां आंदोलन किया जाएगा। पुलिस के समझाने के बाद वहां से भीड़ को हटाया गया और शांति से खड़े रहने की अपील की।

