जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में एक बड़ा हादसा हुआ, जब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक मोबाइल बंकर नदी में गिर गया, जिससे सात जवान घायल हो गए। यह घटना उमर हेयर सौरा क्षेत्र में उस समय हुई, जब बंकर नदी के किनारे अपनी ड्यूटी पर तैनात था।
जानकारी के अनुसार, ए/21 बटालियन का यह मोबाइल बंकर नदी के पास स्थित था। अचानक किसी कारणवश बंकर पूरी तरह से नदी में समा गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई और तत्काल बचाव कार्य शुरू किया गया।
घायलों का उपचार
नदी में गिरने से सात जवानों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, लेकिन वे सभी घायल हो गए। घायल जवानों को तुरंत एसकिम्स सौरा अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल घायलों की स्थिति के बारे में कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है।

